• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया सिकलसेल प्रबंधन केन्द्र का शुभारंभ : मरीजों को मिलेगा निःशुल्क सेवा

BySamip Anant

Jul 5, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन में राज्य में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार की जा रही है। नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर कलेक्टर संजय कन्नौजे के द्वारा सिकलसेल प्रबंधन सह उपचार एवं परामर्श केन्द्र का शुभारंभ जिला चिकित्सालय सह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ के सभाकक्ष में किया गया। कलेक्टर ने समस्त डॉक्टर्स एवं स्टॉफ को डॉक्टर्स डे की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे पास जो मानव संसाधन व सुविधा उपलब्ध है उसी के माध्यम से लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदाय करना है एवं सभी को कर्तव्यनिष्ठ के साथ-साथ गुणवत्तावाली सेवा प्रदान करना है ताकि लोगो को किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल ने बताया कि सारंगढ़ में निःशुल्क सिकलसेल प्रबंधन केन्द्र का शुभारंभ होने से सिकलसेल के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलता रहेगा और संबंधित मरीजों का सिकलसेल कार्ड बनाते हुए उनका यूडीआईडी कार्ड भी प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *