• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

थाना डोंगरीपाली पुलिस द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही

BySamip Anant

Jun 26, 2025
Share this

ग्राम केरमेली में आरोपियों से कुल 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं शराब बनाने का बर्तन जप्त,भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपी – 01. सुबोध निषाद पिता लादू निषाद उम्र 40 साल साकिन केरमेली थाना डोंगरीपाली
02. वासुदेव दीप पिता त्रिलोचन दीप उम्र 40 साल साकिन खम्हरिया थाना डोंगरीपाली जिला सारंगढ बिलाईगढ (छ.ग.)

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :-   श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा, गांजा जैसे थाना क्षेत्रों में होने वाली अवैधानिक कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने की निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया निमिषा पांडे एवं डीएसपी अविनाश मिश्रा महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सउनि भगवती प्रसाद कुर्रे  के नेतृत्व में दिनांक 26.06.2025 को ग्राम केरमेली में रेड कार्यवाही कर आरोपी के सुबोध निषाद एवं वासुदेव दीप को ग्राम किरमिली के तालाब किनारे खेत में अवैध रूप से हाथ भट्टी से महुआ शराब बनाते पकड़े जिनके कब्जे से कुल लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 4000 रूपये एवं शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन ,झिल्ली,टार्च को जप्त कर,आरोपियो के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है।संपूर्ण कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक भगवती प्रसाद कुर्रे ,छोटेलाल सिदार, प्र.आर. गजानंद पटेल,रामदयाल लकड़ा,आरक्षक सुदर्शन राणा , ओम प्रकाश सिंह एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *