• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

छतीसगढ़ी फिल्म अभिनेता अनुपम भार्गव की सड़क हादसे में मौत…पत्नी गंभीर रूप से घायल

BySamip Anant

Sep 29, 2023
Share this

बिलासपुर :- बीती रात हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार की मौत हो गई। छतीसगढ़ी फिल्म कलाकार अनुपम भार्गव अपनी पत्नी के साथ रायपुर से अपने गृह नगर बिलासपुर आ रहे थे। इसी दौरान रात तकरीबन 9 बजे सरगांव के पास उनकी कार को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। ट्रेलर की टक्कर से ड्राइवर साइड की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार चला रहे अनुपम की मौके पर ही मौत हो गई। वही उनकी पत्नी निकिता जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सरगांव थाना क्षेत्र की है।

छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार अनुपम भार्गव अपनी पत्नी निकिता जायसवाल के साथ सेंट्रो कर क्रमांक सीजी 10 s 3914 में रायपुर से अपने गृहनगर बिलासपुर आ रहे थे। सरगांव के पास उनकी कार को एक ट्रेलर ने ठोकर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रेलर व कार एक दूसरे को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान अभिनेता की कार ट्रेलर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ड्राइवर साइड के कार के परखच्चे उड़ गए। कार में बैठे अनुपम व उनकी पत्नी निकिता घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर संजीवनी 108 एंबुलेंस ने आकर दोनों को सिम्स ले जाकर भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत अनुपम भार्गव को मृत घोषित कर दिया। वही उनकी पत्नी निकिता के गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका इलाज जारी है।



अनुपम भार्गव छतीसगढ़ी फिल्मों के अभिनेता थे। उन्हें एक्शन, कामेडी व रोमांस के अभिनय में दक्षता हासिल थी। उनके माता पिता बिलासपुर सरकंडा के राजकिशोर नगर स्थित सूर्या विहार कॉलोनी के किराए के मकान में रहते है। 7 दिसंबर 1987 को जन्मे अनुपम भार्गव अपने माता पिता की इकलौती संतान थी। अनुपम लोकल समाचार व केबल चैनल सीसीएन में हास्य व्यंग्य के साथ अपने कैरियर की शुरुआत की। 2008 में वे एफएम रेडियो में जॉकी बने। 2016 तक जॉकी रहने के बाद उन्होंने तीन ठन भोकवा फिल्म से अपने एक्टिंग कैरियर की शुरुआत की। यह फिल्म हिट रही और इसका सिक्वल भी बना।

फिर टिकट टू हॉलीवुड, हमर फैमली नंबर वन, तीन ठन भोकवा रिटर्न,मिशन छत्तीसगढ़, रजनी, जिमीकांदा, खांटी मितान, कृष्णा अनुज जैसी कई हिट फिल्मों में एक्टिंग की थी। उन्होंने तकरीबन आधा दर्जन फ़िल्मों का निर्देशन भी किया था। फिल्म जिमीकांदा में उन्होंने अभिनय के साथ डायरेक्शन भी किया था। इकलौते बेटे के असमायिक मौत से माता पिता के साथ ही छतीसगढ़ी कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *