• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

रक्तदान महान दान है – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे

BySamip Anant

Jun 21, 2025
Share this

स्टेट बैंक, स्वास्थ्य विभाग व अभामा महिला के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया मेगा रक्तदान शिविर

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की उपस्थिति में भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संस्था के सहयोग से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन सारंगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। बैंक मैनेजर लाल बहादुर गुप्ता के द्वारा मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ कन्नौजे और विशिष्ठ अतिथि सीएमएचओ डॉ. एफ आर निराला एवं बीएमओ डॉ. रामलाल सिदार, डॉ. साय का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिले में भारतीय स्टेट लीड बैंक के प्रभारी अधिकारी सुरेश दमके, सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल, महेंद्र केजरीवाल, सीएमओ राजेश पांडेय उपस्थित थे।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि- रक्तदान करना एक महानदान है। यह एक ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है ।रक्तदान किसी भी व्यक्ति के लिए एक जीवन बचाने वाला दान है । रक्तदान महादान एक ऐसी सेवा है, जिसमें हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है। जब कोई व्यक्ति रक्तदान करता है, तो वह दूसरों की जान बचाने में मदद करता है जो एक महान कार्य है। रक्तदान करने से न केवल किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है, बल्कि रक्तदान से आपके शरीर को भी बहुत फायदे होते हैं ।

जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ एफआर निराला ने कहा कि – रक्तदान कर हम जहां एक और किसी की जान बचाते हैं, वहीं दूसरी ओर इससे आत्म संतुष्टि मिलती है। कई लोग रक्तदान को ले कर फैली भ्रांतियां के कारण रक्तदान करने से कतराते हैं जबकि – इससे कोई हानि नहीं होती बल्कि कई प्रकार के लाभ होते हैं। अतः हम सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर लाल बहादुर गुप्ता ने कहा कि- रक्तदान का अर्थ है स्वेच्छा से किसी जरूरमंद व्यक्ति को जीवन बचाने के लिए अपना रक्त देना, यह एक महान और मानवता की सेवा करने वाला कार्य है। रक्तदान से दुर्घटना पीड़ितों, सर्जरी के मरीज, कैंसर व थैलेसीमिया रोगियों को जीवन दान मिलता है। इससे रक्त बनने की प्रक्रिया तेज होती है। आयरन की अधिकता से बचाव होता है दिल के रोगों का खतरा कम हो सकता है। कार्यक्रम 11 बजे प्रारंभ हुआ 1 बजे की स्थिति में 25 लोगों के द्वारा रक्तदान किया जा चुका था, जिसमें महिलाओं में शीला गर्ग, पूजा अग्रवाल के द्वारा भी रक्तदान किया गया । इसी कड़ी में अतिथि विधायक उत्तरी जांगड़े , नगरपालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे आदि भी पहुंचे जिनका स्वागत भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर के द्वारा किया गया। मेगा रक्तदान शिविर में अभामा महिला सम्मेलन के प्रांतीय रक्तदान प्रभारी मधु केजरीवाल , शाखाध्यक्ष शशिकला अग्रवाल, शीला गर्ग के साथ पूजा अग्रवाल उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *