• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय सारंगढ़ (रायगढ़)के छात्राओं ने दार्जिलिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता तरांगण में कथक नृत्य की दी शानदार प्रस्तुति

BySamip Anant

Jun 10, 2025
Share this

सारंगढ़– राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता वेस्ट बंगाल दार्जिलिंग गोरखा रंगमंच में तीन दिवस नृत्य, गायन, वादन राष्ट्रीय प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें सारंगढ़ रायगढ़ की प्रतिष्ठित संस्था मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के छात्राओं ने अपने गुरु (प्रीतिरुद्र वैष्णव )के निर्देशन में भाग लिया एवं अनेकों पुरस्कार प्राप्त कर संस्था का एवं जिले का नाम रोशन किया। गुरु श्रीमती प्रीति वैष्णव एवं रुद्र वैष्णव जी श्रेष्ठ आचार्य से सम्मानित हुए।तबले पर गुरु पंडित सुनील वैष्णव, गुरु रुद्र वैष्णव, पढ़त गुरु श्रीमती प्रीति वैष्णव एवं गायन पर लालाराम लूनिया जी थे

जिसमें सब जूनियर एकल नृत्य में यामी वैष्णव प्रथम पुरस्कार एवं आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस टाइटल ऑफ़ द डे का अवॉर्ड, सब जूनियर एकल नृत्य अरत्रिका दीवान प्रथम पुरस्कार, सब जूनियर एकल नृत्य हेमान्या साहू तृतीय पुरस्कार, जूनियर वर्ग युगल नृत्य अलीसु सिंदार/एम्मा श्रुति कुजूर प्रथम पुरस्कार, युगल नृत्य प्रणधा बिसवाल/आदया नायक द्वितीय पुरस्कार, प्रीति जायसवाल द्वितीय पुरस्कार, आरना केसरवानी द्वितीय पुरस्कार, अपेक्षा केसरवानी द्वितीय, हेमांगी सिंह द्वितीय पुरस्कार,श्रुति पटेल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए। लावण्या देशमुख, प्राप्ति व्यास, अक्षिता पाराशर ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी एवं नृत्य रत्नाकर सम्मान से सम्मानित हुए। इशिका मानिकपुरी नृत्य रंजनी पुरस्कार से सम्मानित हुई। इस प्रकार मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के छात्राओं ने संस्था का ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। संस्था के प्राचार्य श्री लीलाधर वैष्णव जी ने सभी छात्राओं को आशीर्वाद दिए एवं सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *