• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम : सारंगढ़ के जिला चिकित्सालय में निःशुल्क डायलिसिस सेवा

BySamip Anant

Jun 3, 2025
Share this

अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 6267317316, 9329205242

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ. आर. निराला एवं सिविल सर्जन सह-मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत् जीवनधारा निःशुल्क डायलिसिस सेवा का सफल संचालन किया जा रहा है, जिसके तहत् प्रारंभ से अब तक चिन्हित मरीजों का 96 सेशन पूर्ण कर लिये गये है।

सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने जानकारी दी है कि क्रोनिक किडनी के मरीजों में खून की कमी, मूत्र में रक्त आना, पैरो में सूजन आना, चेहरों में सूजन आना, थकान, उक्त रक्तचाप, अनिद्रा, भूख में कमी, त्वचा में खुजली, रात्रि में जल्दी जल्दी पेशाब आना, मासपेशियों में झनझनाहट होना, सांस लेने में तकलीफ होना, मूत्र में प्रोटिन आना, शरीर के वजन में अचानक बदलाव आना, सिर दर्द होना आदि प्रकार के लक्षण होते है। इस प्रकार के लक्षण होने पर प्रतिदिवस जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में आकर जांच एवं उपचार हेतु चिकित्सकीय सलाह ले सकते है। मरीजों द्वारा ऐसे लक्षण होने पर नजर अंदाज करने पर विभिन्न प्रकार के जटिलताएँ हो सकती है एवं गुर्दे की विफलता की संभावना बढ़ जाती है जिसकी वजह से बहुत प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसमें खून की कमी, केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र का नष्ट होना, त्वचा का रंग परिवर्तित होना, रक्त में पोटेशियम का स्तर बढ़ जाना जिससे हृदय को नुकसान होता है। अनिद्रा, पेरीकार्डिटिस, पेट में अलसर होना, प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाना इस प्रकार की जटिलताएँ होती है। इसी प्रकार के मरीजों को हिमो डायलिसिस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील किया है कि कोई भी मरीज जिनका डायलिसिस उच्च संस्था या किसी भी निजी संस्था में हो रही है, ऐसे मरीज जिला चिकित्सालय सारंगढ़ के डायलिसिस कक्ष में अपना आधार कार्ड लेकर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम (पीएमएनडीपी) के तहत् जीवनधारा निःशुल्क डायलिसिस सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु मोबाईल नम्बर 6267317316, 9329205242 पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *