• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

कोसीर पुलिस की शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

BySamip Anant

Jun 1, 2025
Share this

कुल 335 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपीगण गिरफ्तार

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय आंजनेय वार्ष्णेय (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती निमिषा पाण्डेय (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती स्नेहिल साहू  (रा.पु.से.) द्वारा अवैध शराब पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी कोसीर के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 31.05.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कोसीर मंडलपारा में आरोपीगण गिरधर लहरे एवं उसकी पत्नी लता लहरे अपने मकान में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखे हैं की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी

01.गिरधर लहरे पिता सुधराम लहरे उम्र 34 वर्ष साकिन कोसीर के कब्जे से कुल 160 लीटर महुआ शराब एवं 02.लता लहरे पति गिरधर लहरे उम्र 32 वर्ष साकिन कोसीर से कुल 175 लीटर महुआ शराब कुल 335 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं शराब बनाने की सामग्री गैस चूल्हा,सिलेंडर,बर्तन कुल कीमती 33500 रूपये को जप्त कर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 130/2025 धारा 34 (2),59(क) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 31.05 2025 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोसीर निरीक्षक नंदनलाल राठिया मप्रआ.अंजना मिंज, प्रआ. मनिजर सिदार आर. धनसाय कुर्रे,प्रदीप रात्रे,गौतम भारती, प्रहलाद चंद्रा,लुकेश्वर पटेल का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *