• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी को बेमेतरा एवं बालोद पुलिस की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

Share this

⭕कलमवीरो के अनिश्चित कालीन धरना से पुलिस ने दिखाई सख्ती

बालोद:– जिले के पुरुर मे अवैध रेत खनन माफिया ने अवैध खनन करने कि शिकायत जाँच पर भड़के खनन माफिया ने पत्रकार कृष्णा गंजीर को जान से मारने कि नियत से अपने साथियों के साथ लोहे कि राड़ व डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया है, जिससे पत्रकार ने भागकर अपना जान बचाया जिससे पत्रकार ने थाना मे शिकायत किया शिकायत के बाद भी उचित कार्यवाही नहीं होने पर प्रदेश के अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सदस्यो ने पुरुर के दुर्गवती चौक पर अनिश्चित कालीन धरना देने कि तैयारी किया जिससे पुरुर के एसडीएम रामकुमार सोनकर ने कलमवीरो को आस्वस्थ किया और जानकारी दिया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और धरना स्थकित करने निवेदन किया ऐसे मे पत्रकारों ने धरना स्थकित करते हुए आरोपियों के हौंसला को कुचलने उचित कार्यवाही करने बात रखा, ऐसे मे अवैध खनन माफियाओ के कृत्य से प्रदेश भर के मिडियाकर्मियों मे भारी आक्रोश देखने को मिला जिससे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने जिला पुलिस प्रशासन पर समय मे कार्यवाही करने थाना जाकर बात रखा जिससे पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी के नदारत से एक बार फिर पत्रकारों ने आक्रोश जाहिर किया

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सदस्यो कि बहु प्रतिक्षित मांग पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करने कि मांग लगातार कर रही हैँ तथा शासन प्रशासन कि ध्यानाकर्षित किया हैँ पर शासन प्रशासन ने अभी तक ना तो पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागु किया ना ही पत्रकार सुरक्षित हैँ ऐसे मे फिर से एक बार प्रदेश मे पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागु करने उग्र आंदोलन करने कि मनसा बना लिया है पूर्व कांग्रेस के सरकार के द्वारा, 2023 मे    पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागु करने विधानसभा से पारित कर राज्यपाल के समक्ष रखा लेकिन भाजपा के सरकार कि तक़रीबन दो वर्ष होने को है जिससे किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है जिससे प्रदेश भर के पत्रकारों मे रोष व्याप्त है अवैध रेत उतखन्न को लेकर अभी तक ना तो सिल कि कार्यवाही किया है ना ही तस्करो पर कार्यवाही किया है ।    इस मौके पर नरेश चौहान जिलाध्यक्ष, देवराज दीपक कार्यकारि जिलाध्यक्ष सारंगढ़, कृष्णा महिलाने, मिथुन यादव, मोहन लहरे, शम्भू पटेल, राज सिदार, समीप अनंत,के साथ अन्य जिलों के पत्रकार उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *