• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

नया तालाब पार में मकान के पीछे रिक्त भूमी लीज पर आबंटन क़ो निरस्त करने कलेक्टर क़ो दिया आवेदन।

BySamip Anant

May 1, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – नगरपालिका परिषद सारंगढ़ द्वारा विगत 10 वर्ष पूर्व श्री मधुसूदन बानी पिता श्री नित्यानंद बानी को अस्थाई लीज पर नया तालाब पार में उनके निजी मकान के पीछे लगभग 10×41 वर्गफीट साईज का भूखण्ड/प्लाट आबंटित किया गया है। जो कि सर्वथा नियमों के विपरीत है ।

नगरपालिका में उक्त भूखण्ड / प्लाट का नाम मात्र का 850-950 रू. मासिक किराया लिया जा रहा है । जबकि उक्त भू खण्ड / प्लाट तालाब का एरिया है। नगरपालिका सारंगढ़ द्वारा उक्त प्लाट / भूखण्ड का लीज नवीनीकरण अप्रैल 2024 तक ही हुआ है जबकि स्टाम्प ड्यूटी अप्रैल 2022 तक चुकाई गई है। लीज नवीनीकरण के लिए स्टाम्प पेपर नहीं दिया गया है जिससे शासन को राजस्व की क्षति पहुंचाई गई है ।

चूंकि उक्त भूखण्ड / प्लाट नया तालाब का पार / भाग है। शासन द्वारा तालाबों की संरक्षण एवं सुरक्षा हेतु तालाब पारों को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश है। अतएव नया तालाब पार की संरक्षण एवं सुरक्षा हेतु उक्त भूखण्ड / प्लाट को तोड़ा जाना आवश्यक है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *