• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

बरमकेला में भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर मूर्ति अनावरण किया गया।

BySamip Anant

Apr 15, 2025
Share this

बाबा साहब की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाल कर मनाया गया जयंती

बरमकेला :- बरमकेला एस टी , एस सी के सयुक्त तत्वावधान में जनपद पंचायत बरमकेला के सामने भारत रत्न बाबा साहब की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम धूम धाम से पंथी नित्य एवं कर्मा नित्य व झाँकी के साथ भब्य शोभायात्रा निकाल कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सारंगढ विधायक उत्तरी जांगड़े , जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ विद्या किशोर चौहान, एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सत्यभामा मनोहर नायक,जिला पंचायत सदस्य डॉ अभीलासा कैलाश नायक,सहोद्रा सिदार, उपाध्यक्ष राजू नायक के करकमलों से अनावरण किया गया।
मुख्य अतिथि सारंगढ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने बाबा साहब की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बाबा साहब को नमन किया और कहा कि बाबा साहब ने समाज के शोषित, वंचित वर्ग के उत्थान के लिए सतत् संघर्ष किया और आजादी के पश्चात् संविधान का निर्माण कर देश के सभी नागरिकों को समानता के साथ जीने का अधिकार दिया।जनपद की अध्यक्ष श्रीमती डॉ विद्या किशोर चौहान ने बाबा साहब के प्रतिमा में पुष्प हार पहनाकर उन्हें नमन किया और कहा की बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने सभी वर्गों को साथ रहकर आगे बढ़ाने की शिक्षा दी है उन्होंने समाज में समानता के साथ रहने और शिक्षा पर जोर दिया है उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही हमारा कर्तव्य है।
समाज सेवी डॉ गोविन्द चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के बताए हुए मार्ग चलना है। और शिक्षा पर जोर देना।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन ओमप्रकाश पिन्टू चौहान किया।
उक्त अवसर पूर्व अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य पुनीत राम चौहान, तेजराम सिदार, सुभाष चौहान, गोपाल बाघे,विजय भारती, जयलाल रात्रे,रामकुमार सिदार,विशिकेशन चौहान, संकीर्तन नन्द, खगेश रात्रे,कमल चौहान, विजय हिरवानी,रामप्रसाद लक्ष्मय,भागीरथी मलिक,रूपराम सिदार,टीकाराम भोय,धर्मेंद्र चौहान, देवराज दीपक, किशोर नन्द,भुवन चौहान, राजेश चौहान,बबन भारती, राजू भारती, दिनेश मिरी,घनस्याम भोय, के अलावा हजारो संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *