• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

राशन दुकान में लक्ष्मी साहू का शासन

BySamip Anant

Sep 28, 2023
Share this

ग्राम पंचायत डोमाडीह ब के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक की मनमानी से ग्रामीण परेशान हैं। डोमाडीह ब में माह के अंतिम दिनों में वितरण होता है राशन कभी राशन नहीं आने का बहाना बनाकर हितग्राहियों को सामाग्री का वितरण नहीं किया जाता। तो कभी कोई और कुछ बहाना समय पर दुकान नहीं खुलने और सामाग्री नहीं मिलने से हितग्राही परेशान हैं। आज दिनांक 28 तक हितग्राहियों को राशन नहीं मिलने पर हितग्राहियों ने शिकायत करते हुए मीडिया को इसकी जानकारी दी साथ ही ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि राशन वितरण में गड़बड़ी कर रहा है। और न तो समय पर राशन दुकान खोलता है न ही सभी हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराया जाता है। संचालक द्वारा 15 से 20 दिन पहले राशनकार्ड धारियों का अंगूठा ले लिया जाता हैं और राशन बाद में देने की बात करता है अगर कोई हितग्राही द्वारा संचालक से राशन संबधी बात करते है तो नहीं दूंगा जिसको जो करना है कर लो मैं तो सभी का अंगूठा ले लिया हु नहीं दूंगा करके संचालक द्वारा हितग्राहियों को धमकाया जाता है। वही मिली जानकारी में संचालक द्वारा एक आदमी को भाड़े में रख कर सभी राशनकार्ड धारियों के घर-घर जाकर चौक चौराहों में जा-जा कर सभी हितग्राहियों से अंगूठा लिया जाता है अंगूठा लेने वाले ने बताया कि कोई साहब ने कहा है कि ऑफ लाइन करके सभी का अंगूठा ले लेना फिर कोई दिक्कत नहीं होगा अब जानना यह बाकी है कि वो साहब आखिर है कौन या फिर संचालक ही साहब बन बैठे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *