• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

निर्माण एवं विकास समिति के अध्यक्ष बने युवा एकांश पटेल

BySamip Anant

Apr 8, 2025
Share this

(ग्राम पंचायत बिर्रा में स्थाई समिति का हुआ गठन)

बिर्रा-जनपद पंचायत बहानीडीह अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बिर्रा में मंगलवार को स्थाई समिति का गठन हुआ। जिसमें सामान्य प्रशासन समिति के अध्यक्ष पीली बाई साहू (सरपंच ग्राम पंचायत बिर्रा), सचिव रोहित पटेल, सदस्य हेमंत साहू, राहुल कश्यप, प्रमिला केेंवट बने। इसी तरह निर्माण एवं विकास समिति के अध्यक्ष एकांश पटेल (वार्ड नंबर 09), सचिव रोहित पटेल, सदस्य फिरतीन देवांगन, डिंपल बंजारे, बलराम कश्यप बने। शिक्षा स्वास्थ्य तथा समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष विमला कश्यप, सचिव सरिता नेताम (आ.बा.), सदस्य यमुना सिंह नेताम, ममता केशरवानी, परमेश्वरी देवांगन बनी। कृषि पशुपालन एवं मत्स्य पालन समिति के अध्यक्ष सिंधु पटेल, सचिव जी आर छात्रे (ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी), सदस्य बुंदराम यादव, विमला चौहान, छतबाई कर्ष बनी। इसी तरह राजस्व एवं वन समिति के अध्यक्ष राजेश्वरी कटकवार, सचिव प्रदीप देवांगन (पटवारी), सदस्य प्रकाश देवांगन, धनसाय कश्यप, खेदुराम घसिया बने। समिति गठन के दौरान पीठासीन अधिकारी उमाशंकर खूंटे, तुलेश्वर देवांगन (प्रभारी) लखेश्वरी मांझी (रोजगार सहायक ग्राम पंचायत बिर्रा),हेमलता देवांगन, एकादशिया साहू (सरपंच प्रतिनिधि), गोपाल कश्यप (उपसरपंच प्रतिनिधि) उपस्थित थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *