• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

थाना भटगांव पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोर एवं चोरी का मोटरसाइकिल खरीदने वाले व सहयोगी को किया गया गिरफ्तार

BySamip Anant

Mar 28, 2025
Share this

आरोपीगण चोरी का मोटर सायकल को कम कीमत में खरीद कर अधिक कीमत में बेचने के लिए खोज रहे थे ग्राहक

ग्राहक बनकर पुलिस ने किया सौदा ,नहीं समझ पाए आरोपी, हुआ गिरफ्तार

आरोपीगण से चोरी का पल्सर मोटरसाइकिल कीमती 50000 बरामद

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्कर शर्मा के द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा, गांजा चोरी जैसे थाना क्षेत्रों में होने वाली अवैधानिक कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने की निर्देशीत किया गया है इसी क्रम में प्रार्थी संजय सारथी निवासी भटगांव के मकान से दिनांक 20-2- 2025 को रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल कीमती लगभग ₹50000 को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जिस पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया निमिषा पांडे एवं SDOP विजय ठाकुर महोदय बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में विवेचना दौरान जरिए मुखबिर सूचना मिली कि तीन व्यक्ति चोरी का मोटरसाइकिल को कम कीमत में खरीद कर अधिक कीमत में बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं कि सूचना पर ग्राम बिर्रा चौक के पास घेराबंदी कर चोरी का मोटर सायकल के साथ 02 अपचारी बालक एवं उसके साथी आरोपी पुष्पेंद्र मांझी पिता मोहन लाल 18 वर्ष ग्राम बसंतपुर थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा को आज दिनांक 27.03.25 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में भगवती प्रसाद कुर्रे थाना प्रभारी भटगांव, प्र.आर. एकराम सिदार, आदित्य सिंह, आरक्षक खिलावन बघेल,शशिकांत खुटे, नरेन्द्र चंद्रा अशोक साहू एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *