• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

विश्व जल संरक्षण दिवस पर ली गई जल संरक्षण शपथ

Share this

जल ही जीवन है ,जल का उपयोग विवेक पूर्ण करें – गोपाल नायक

महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत अजगरखार में जल संरक्षण का शपथ लिया गया । जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए सरपंच श्री गोपाल नायक ने बताया गया कि जल अनमोल है और इसे बचाने के लिए हमें तत्काल ठोस कदम उठाने होंगे। इस विश्व जल दिवस पर प्रण लिया कि वे जल का विवेकपूर्ण उपयोग करेंगे, बर्बादी रोकेंगे और जल संवर्धन की दिशा में सक्रिय योगदान देंगे । इस अवसर पर सरपंच गोपाल नायक के साथ पंच गौरीशंकर चौधरी एवं अन्य पंचायत सदस्यों सहित नागरिक गण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *