• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

बैंकिंग कार्य में सभी दस्तावेज की कमी को एकसाथ बताएं सभी बैंक: कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू

BySamip Anant

Mar 20, 2025
Share this

कलेक्टर ने लिया डीएलसीसी की बैठक

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- कलेक्टर एवं अध्यक्ष धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अग्रणी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तत्वाधान में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) का बैठक लिया।

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने सभी बैंक अधिकारियों को कहा कि बिहान समूह के सखी, स्व सहायता समूह और पीएम स्वरोजगार सृजन तथा एसटी एसी वर्ग के लिए अंत्यावसायी की योजना के हितग्राहियों को उनके आवेदन में जितने दस्तावेज, हस्ताक्षर आदि की कमी है, उसे एक चेकलिस्ट अनुसार जानकारी दें। उन्हें उनके बैंक में आने के दौरान उनके दस्तावेज चेक कर लें। ऐसा नहीं होना चाहिए कि वे दिनभर बैंक में बैठे रहे और आप एक कमी निकालकर उनका आवेदन लौटा दें। कलेक्टर ने योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ देने के लिए बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस बैठक में जिला अग्रणी बैंक अधिकारी सुरेश दमके, सारंगढ़ एसबीआई के लाल बहादुर गुप्ता, अंत्यावसायी विकास निगम के अधिकारी मनोज कुमार भगत, जिला व्यापार एवं उद्योग के अधिकारी कमल ध्रुव, ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) के श्रवण श्रीवास्तव सहित सभी बैंक,माइक्रो फाइनेंस आदि के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *