• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

गोमर्डा अभयारण्य के अंदर आग जलाकर भागना दो आरोपी को पड़ा महंगा, भेजे गए जेल

BySamip Anant

Mar 19, 2025
Share this

बरमकेला :- सुधीर चौहान:-सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के वन मंडलाधिकारी श्रीमती पुष्पलता, अधीक्षक कृषाणु चंद्राकर, रेंजर सुरेन्द्र कुमार अजय के मार्गदर्शन में आज जिले के बरमकेला गोमार्डा अभ्यारण में आग जलाकर भगाना दो आरोपियों को महंगा पड़ गया। क्योंकि अपराध अभयारण्य के अंदर आग लगाकर जलते छोड़कर भागना धारा भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 27,30 में आता है। जिसमे कक्ष क्रमांक 969 आरक्षित के अंदर दो आरोपी मोतीराम पिता चैतराम पटेल गांव पीपरखूंटा और उसके साथी दुष्यंत बरीहा पिता धोबा बरिहा गांव कपरतूंगा बड़े थाना+तह, बरमकेला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

दोनो आरोपी ने बेरियर के पास पहले एक महिला वन रक्षक दीपिका कुर्रे से भीतर जाने को लेकर शराब के नशे में पहले बहस की फिर उन्होंने आवेश में आकर जंगल में तीन चार जगह पर आग लगाते हुए भाग रहे थे जिसे फायर वाचर ने देख अधिकारी कर्मचारी को सूचना दिया फिर सूचना मिलते ही घेराबंदी कर हीरालाल नायक वनपाल, प्रफुल कुमार हरवंश वन रक्षक, हीरालाल चौधरी वन रक्षक, विजय कुमार भोय वन रक्षक, जयप्रकाश नायक बैरियर गार्ड के द्वारा पकड़ कर न्यायलय में पेश किया गया।

जंगल को आग न लगाएं : वन विभाग,जंगल में आग को रोकने टोल फ्री 18002337000 नंबर जारी,फायर वाचर्स के साथ निगरानी करेगें वन कर्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *