• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

Share this

एक सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

भाजपा के जन घोषणा पत्र व मोदी की गारंटी में पंचायत सचिवों को 100 दिन के भीतर शासकीयकरण करने की बात थी , जो कि अभी तक नहीं हो पाया है , इसी कारण सचिव द्वारा संघ क्षुब्ध व आक्रोशित होकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है ।

सचिव पदस्थापना दिवस 7 जुलाई 2024 को भी दिया गया था आश्वासन

पंचायत सचिवो के शासकीयकरण की मांग को
मोदी जी गारंटी के तहत 100 दिन के भीतर मांग के अनुरूप शासकीयकरण का आश्वासन दिया गया था उक्त

मांग को पूर्ण कराने के लिए पंचायत सचिव पदस्थापना दिवस 07

जुलाई 2024 को इनडोर स्टेडियम रायपुर में सम्मान समारोह का

आयोजन किया गया जिसमें शासकीयकरण की उम्मीद में ग्यारह हजार से

अधिक पंचायत सचिव सह परिवार उपस्थित हुए उक्त कार्यक्रम में

प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, माननीय

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी, माननीय उपमुख्यमंत्री सह

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा जी, सहित कई मंत्री और नेता उपस्थित थे।

शासकीय कारण के लिए किया गया था समिति गठित

मुख्यमंत्री जी द्वारा पंचायत सचिवों के शासकीय करण के लिए समिति गठित करके एक माह में मोदी जी की गारंटी में शामिल शासकीयकरण सौगात को पंचायत सचिवो के मांग के अनुरूप पूर्ण करने का भरोषा दिलाया था , परन्तु नहीं हो पाया और अभी के बजट में भी शासकीय कारण को शामिल नहीं किया गया ।

                            इसी कारण से सचिव संघ द्वारा 17 मार्च 2025 को विधान सभा घेराव का फैसला लिया गया और 18 मार्च से अपने अपने ब्लॉक व जनपद स्तर पर प्रदेश स्तरीय अनिश्चित कालीन हड़ताल पर निर्णय लिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *