• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

बीमार के आधार पर निर्वाचन ड्यूटी से नाम हटाने की अर्जी देने वाले की हो रही मेडिकल जांच

BySamip Anant

Feb 5, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर जिले के मतदान दल गठन शाखा की ओर से 1 फरवरी से प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों का मेडिकल जांच किया जा रहा है। यह आवेदन सरकारी कर्मी निर्वाचन ड्यूटी से बचने या अपनी असमर्थता के कारण दिया जा रहा है। इन आवेदनों को जिला प्रशासन की ओर से सीएमएचओ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को भेजा जा रहा है। इन आवेदनों पर मेडिकल परीक्षण उपरांत दिए गए अभिमत पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निर्णय लेंगे। आवेदन देने वाले सरकारी कर्मी को प्राप्त आवेदन के दूसरे दिन (शासकीय अवकाश को छोड़कर) मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *