• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर बम्हनपुरी द्वारा छात्र/छात्राओं को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण…

BySamip Anant

Dec 23, 2024
Share this

विद्यालय की ओर से
शैक्षिक भ्रमण का वर्णन…

हमारे विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर बम्हनपुरी द्वारा गत् 22 दिसम्बर 2024 को एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। ये भ्रमण कक्षा 6 व 8 के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिये था। हमारे दल में कुल 50 छात्र-छात्रायें और 11 शिक्षकगण थे। हमारे शैक्षणिक भ्रमण का विषय और उद्देश्य था- वन्यजीवों का चिड़ियाघर में रहन सहन कैसे सबसे पहले हम बिलासपुर में स्थित कानन पेंडारी एक प्रसिद्ध चिड़ियाघर का दर्शन किया। वहाँ हमने वन्यजीवों के चिड़ियाघर में जीवन जीने के दैनिय दसा को देखा और समझा। कैसे वन्यजीवों का जीवन कष्ट प्रद बीत रहा है। मनुष्य के कारण ही वन्यजीव आज चिड़ियाघरो में जीवन जीने के लिए बेबस है क्योंकि मनुष्य अपनी इच्छा को पुरा करने के लिए किस प्रकार पेड़ों की अंध धुन कटाई कर जंगलो को उजाड़ते जा रहे है कारखाने खोल रहे है जिसके कारण वन्यजीवों को विलुप्ति के कगार पे ले आये है, मनुष्य अपने समय सारणी के अनुसार वन्यजीवों को जीने के लिये मजबूर कर दिये है जिनसे वन्यजीवों का जीवन बहुत कठिन हो गया है,अगर हम लोग जंगल को उजाड़ने के साथ साथ 1 पेंड के बदले 2 पेंड लगाते तो इस तरह शायद हमें चिड़ियाघर खोलने की जरूरत नहीं पड़ती और हमारे वन्य जीव जन्तु जंगल में ही रहकर अपना जीवन यापन करते बचे रहते। भ्रमण तो बहुत ही अच्छा रहा हमें काफ़ी चीजे सीखने को भी मिला।इस शैक्षिक भ्रमण में स्कूल के प्राचार्य श्री लालजीत बंजारे, वरिष्ठ आचार्य श्री दुष्यंत यादव कार्यालय प्रभारी श्री मनबोध बनर्जी गणित प्रभारी श्री मनोज पटेल, सीमा खूटे, कलेश्वरी साहू, मालती साहू, लकेश्वरी पटेल, जगेश्वरी साहू, पूजा लहरे एवं विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *