• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

कलेक्टर धर्मेश साहू ने धान खरीदी के पूर्व तैयारियों का जायजा लिया

BySamip Anant

Nov 13, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में 14 नवम्बर से धान खरीदी कार्य के पूर्व, धान खरीदी की समुचित व्यवस्था की तैयारी के संबंध में कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने प्राथमिक सेवा सहकारी समिति कोतरी और हरदी का निरीक्षण कर जायजा लिया।

कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को सभी प्रकार की सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बरदाना, सीसीटीवी कैमरा, पॉलिथीन, प्राथमिक उपचार बॉक्स, आद्रतामापी यंत्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मार्कफेड, कृषि, सहकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *