• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

सभी मतदान केंद्रों में 9 और 10 नवंबर को होगा विशेष शिविर

BySamip Anant

Nov 8, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा विधानसभा क्षेत्र की फोटो युक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 अंतर्गत जिले के सभी मतदान केंद्रों में विशेष शिविर का आयोजन 9 और 10 नवंबर (शनिवार और रविवार)
को किया जा रहा है। नए मतदाता बनने के लिए, आधार से मतदाता पहचान पत्र लिंक करने के लिए, मृत या स्थाई रूप से स्थानांतरित मतदाताओं का नाम विलोपित करने के लिए, मतदाता सूची में संशोधन, स्थानांतरण, नया एपिक प्राप्त करने के लिए नागरिक अपने आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र के साथ शिविर में बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *