• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

सहायक शिक्षकों के द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षामंत्री वित्तमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

BySamip Anant

Oct 25, 2024
Share this

मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षको कि बेतन बिसंगती कि मांग को पूरा करने शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी सेवा गणना सहित पांच सूत्रीय मांगो को लेकर शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर धरना स्थल पर डटे रहे


जिले के सैकड़ों स्कूलों मे अध्यन व्यवस्था रही प्रभावित

मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, वित्तमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सारंगढ़ :- छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आहवान पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के हजारों शिक्षकों ने गुरुवार को जिला संचालक संकीर्तन नंद, डोलामणी मालाकार कि अगुवाई मे सामूहिक अवकाश पर रहकर तहसील आफिस के बगल सारंगढ़ में धरना प्रदर्शन में बैठे। जिसका व्यापक असर जिले के स्कूलों में देखने को मिला, स्कूलों में शिक्षक की अनुपस्थिति मे लगभग स्कूल बंद दिखे।


प्राप्त जानकारी के अनुसार एलबी संवर्ग के शिक्षकों की सहायक शिक्षक वेतन विसंगति दूर करने, क्रमोन्नति- समयमान प्रदान करने,प्रथम नियुक्ति तिथि से पुरानी पेंशन देने सहित देय तिथि से एरियर्स के साथ केंद्र के समान डीए प्रदान करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे है। विदित हो कि इसमें से अधिकांश मांगे वर्तमान सरकार के चुनावी घोषणा पत्र में मोदी कि गारंटी के रूप में समाहित है। जिसे लेकर शिक्षकों ने जमकर हल्ला बोला।


शिक्षक नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार जब विपक्ष में थी तब इन्हीं के नेता शिक्षकों की मांगों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंच कर तत्कालीन सरकार को जमकर कोसती थी और सत्ता में आने के बाद मांगें पूरा करने का संकल्प लेती थी, परन्तु अब सत्ता में आने के बाद सरकार कुम्भकरणी निद्रा में चले गई है। सरकार को कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए सभा से जमकर हल्ला बोला गया। कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, वित्त मंत्री सहित विभागीय सचिवों के नाम ज्ञापन व मांगपत्र सौंपा गया। शिक्षक मोर्चा के संचालक संकीर्तन नंद,डोलामणि मालाकार ने इस दौरान यह भी घोषणा की है कि मांगें यदि शीघ्र पूरा नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्कूलों में तालाबंदी क़र राजधानी रायपुर में अनिश्चितकालीन उग्र आंदोलन किया जायेगा।
इस दौरान प्रदेश उप संचालक श्रीमती बुधनी अजय,अमृत पटेल, पवन पटेल, सरयूकांत बंजारे, देवमप्रकाश पटेल,बिजय ठेठवार, भारतमता खटकर, सरोजनी साहू, बेदराम पटेल, रमेश मालाकार, रमेश पटेल ,नीलाकार साहू,नंदकिशोर पटेल,भगीरथी मलिक, उजल बेहरा,एम एल चौहान, पूराइन, सुशांत भोई,अमृतलाल बरिहा, जशवंत सिंह,लुकेश्वर प्रसाद साहू,हेमलाल साहू, भगत,ओमप्रकाश निराला,कुलदीप भारद्वाज, लालाप्रसाद बंजारे, राजकुमार भाषकर, हरिहर सिंह ठाकुर, विजय कुमार साहू, आशीष मिश्रा,सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *