• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

लैलूंगा युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय नेहरू युवा केन्द्र ने ग्राम सुकवास में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम किया गया।

BySamip Anant

Sep 22, 2023
Share this

लैलूंगा ब्लाक के नेहरू युवा केन्द्र के युवा स्वयंसेवक ने घर – घर जाकर लाई मिट्टी और भरा अमृत कलश


आज़ादी के अमृतकाल में देश के अमर शहीदों को याद करने और उनके अमर बलिदान को अविस्मरणीय बनाने के लिए माननीय श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाह्न पर देशभर में जगह जगह अमृत कलश यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें लैलूंगा विधानसभा के पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया जी के उपस्थिति एंव पारेश्वर प्रधान मंडल अध्यक्ष राजपुर, भास्कर बेहरा मंडल महामंत्री राजपुर, बलि बी. सी , कन्हैया मालाकर, अमर साय, सावंत चौहान, वर्षा यादव, दुजवन्ती नाग एवं ग्राम सुकवास के अन्य ग्रामीणजनो के उपस्थित में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में अमृत कलश यात्रा निकाली गई।
लैलूंगा ब्लाक में अमृत कलश में घर- घर जाकर मुठ्ठी भर मिट्टी एकत्रित किया जा रहा है। इस अमृत कलश यात्रा की खास बात यह है कि गांव में इकट्ठा किए गए इस मिट्टी के कलश को भारत सरकार द्वारा शहीद स्मारक नई दिल्ली के बगल में बनाए जाने वाले अमृत वाटिका के निमार्ण में प्रयोग किया जाएगा, यानि देशभर से लाई गई मिट्टी से राष्ट्रीय अमृत वाटिका का निर्माण होगा।


युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्त संस्था नेहरू युवा केंद्र द्वारा भी यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रायगढ़ जिला युवा अधिकारी श्री चंद्रभूषण चौबे के निर्देशन और लैलूंगा ब्लाक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रमेश चौहान एवं चंदन पटेल के मार्गदर्शन में लैलूंगा ब्लाक के हर एक ग्राम में जाकर अमृत कलश यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में युवाओं द्वारा देशभक्ति गीतों और नारों के माध्यम से ग्रामीणों में देशभक्ति की भावना जगाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे प्रेरित होकर गांव के लोगों ने भी अपने – अपने घरों से मुट्ठी भर मिट्टी लेकर अमृत कलश में मिट्टी डाले इस यात्रा अपने – अपने घरों से मिट्टी दिया साथ ही राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक द्वारा निकाली गई इस अमृत कलश यात्रा की प्रशंसा भी की ।
इस अमृत कलश यात्रा में ग्राम सुकवास के ग्रामीणजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *