• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

हिंदी दिवस के मौके पर मोना स्कूल कटेली में विविध कार्यक्रम

BySamip Anant

Sep 15, 2024
Share this

हिंदी की अस्मिता को बचाने एवं हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार करना हम सभी भारतवासियों का परम कर्तव्य हैं:- लक्ष्मी साहू (संचालक)

विगत 14 सितंबर हिंदी दिवस के मौके पर मोना स्कूल कटेली में विविध कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।
उक्त कार्यक्रम में संस्थान के बच्चों ने भारी संख्या में सहभागिता निभाई।
संस्थान के बच्चों ने हिंदी दिवस के मौके पर हिंदी भाषा महत्व को प्रचारित करने वाली सुंदर एवं मनभावन ड्राइंग की प्रस्तुति दिए।

इसके अलावा हिंदी भाषा के महत्व को प्रदर्शित करते हुए हिंदी भाषा महत्व को बतलाने वाली गतिविधियों का भी प्रदर्शन किए।
हिंदी दिवस के मौके पर संस्थान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया।
उक्त कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ हिंदी शिक्षक रमाकांत साहू ने बच्चों को हिंदी विषय के महत्व से बच्चों को अवगत कराया।

उक्त कार्यक्रम के संदर्भ में संस्थान के संचालक लक्ष्मी साहू ने बच्चों की सहभागिता देख उनकी प्रशंसा करते हुए समस्त बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना किये।
इस कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य कान्हू चरण सारंगी ने समस्त बच्चों एवं स्कूल स्टाफ को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दिये।
उक्त कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ हिंदी शिक्षक रमाकांत साहू का विशेष योगदान था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *