• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

अपराधियों की बुलंद तोड़ने वाले सरसींवा थाना प्रभारी टीकाराम खटकर की जिले में हो रही है प्रशंशा

BySamip Anant

Aug 21, 2024
Share this

सारंगढ़ । थाना सरसींवा जिसका क्षेत्रफल बहुत ही वृहद है। थाना सरसींवा अंतर्गत लगभग 69 ग्राम वही चौकियां मिलाकर कुल 98 ग्राम शामिल है। जहाँ क्षेत्र फल का दायरा बड़े होने के साथ थाना सरसींवा में कार्य करना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसी चुनौती व जिम्मेदारी को बड़े ही निष्पक्षता व साहस के साथ पूर्ण कर रहे है थाना सरसींवा के थाना प्रभारी टीकाराम खटकर । खटकर के आने के बाद से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में बेहद कमी आई है। वहीं उच्चाधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी टीकाराम खटकर के मार्ग दर्शन में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने कुछ महीनों में थाना सरसींवा द्वारा की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही थाना सरसींवा सह पुलिस विभाग के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है। थाना सरसींवा द्वारा प्रभारी खटकर के नेतृत्व में जहाँ एक ओर आपराधिक मामलों में लगातार कार्यवाही की गई वहीं दूसरी ओर बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने जनजागरुकता अभियानों का निष्पादन किया गया। जिससे क्षेत्र में आपराधिक ग्राफ में कमी प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिल रही है। आम जनता के बीच प्रभारी का तालमेल भी उत्कृष्ट है।

उल्लेखनीय है कि – थाना सरसींवा द्वारा सितम्बर 23 से लेकर अबतक हत्या के 4 प्रकरणों में 7 लोगों पर त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेजा गया। चोरी के 5 प्रकरण में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 404500 की सम्पत्ति जप्त की गई। इसी समयावधि में आब. एक्ट के 233 प्रकरण में 242 लोगों की गिरफ्तारी व 1952.8 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। थाना सरसींवा में एनडीपीएस के 4 मामलों में6 लोगो की गिरफ्तारी के साथ 134.925 कि. मादक पदार्थ की बरामदगी की गई। वहीं जुआ के 30 प्रकरणों में 124 लोगों की गिरफ्तारी के साथ 634120 रु. की बरामदगी की गई। इसी क्रम में सट्टा के 3 प्रकरण में 3 की गिरफ्तारी व 21240 रु. बरामद किया गया। जहाँ थाना सरसींवा की निरन्तर कार्यवाही से क्षेत्र के अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

थाना सरसींवा के निरंतर कार्यवाही ने एक प्रकार से अवैध कारोबारियों के नाक में दम कर दिया है । जिससे क्षेत्र में अपराधिक मामलों में कमी आई है वही क्षेत्र में जुआड़ियों और सटोरियों के कारोबार पर ताला लटक चुका है। गौरतलब है कि थाना प्रभारी टीकाराम खटकर के नेतृत्व में रोशनी फाउंडेशन व रायकोना के महाठग शिवा साहू सहित पूरे सरगने को पकड़ने पुलिस विभाग ने अप्रत्याशित सफलता हासिल की जिससे शेयर मार्केट और क्रीप्टो करेंसी के नाम पर हो रही ठगी का सच भी लोगों के बीच उजागर हो पाया। जहाँ रोशनी फाउंडेशन मामले में अपराध क्र.48/2024 में धारा 409,420,34 के तहत कार्यवाही की गई और करोड़ो के ठगी करने वाले नारायण दास सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं छग के सबसे बहुचर्चित व हाईप्रोफाइल मामले में रायकोना के करोड़ो रुपयों के ठगी के आरोपी महाठग शिवा साहू एवं उसके 12 साथियों के विरुद्ध अप. क्र. 131/2024, धारा 406, 409, 420, 34 एवं छत्तीसगढ़ के निक्षेपक हितों के संरक्षण अधि.10 के तहत कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, वहीं इनके पास से दर्जन भर से ऊपर वाहन, मोबाईल, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित चल अचल सम्पत्तियों की सूक्ष्मता से छानबीन कर जब्त किया गया । वहीं इन ठगों के बैंक खातों में रखे 6 करोड़ 40 लाख रुपये होल्ड कराए गए व बैंक लॉकर से 1 करोड़ 53 लाख 75 हजार रुपये बरामदगी के साथ साथ 1 किलो सोना व चांदी भी जप्त किया गया। इसप्रकार थाना सरसींवा द्वारा की गई निरन्तर कर्यवाही को देखकर क्षेत्र के लोगो व बुद्धिजीवियों का कहना है कि प्रभारी टीका राम खटकर के आने के बाद से अबतक उनके नेतृत्व में थाना सरसींवा द्वारा बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की गई निरन्तर व बड़ी कार्य वाही सराहनीय है। आने वाले समय में निश्चित ही यह मील का पत्थर साबित होगा ।