• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

पार्षद सरिता गोपाल बनी जिले की प्रथम महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष

BySamip Anant

Jul 30, 2024
Share this

सारंगढ़ :- छग प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलों देवी नेताम ने नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में कांग्रेस नेतृत्व सरिता गोपाल को जिले का प्रथम महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। सारंगढ़ जिले में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद महीनो से रिक्त पड़ा हुआ था कांग्रेस शासन काल में नया जिला बनने के बाद संगठन और विभिन्न प्रकोष्ठ व विभागों में जहां नहीं नियुक्तियां हुई वहीं महिला कांग्रेस में नए जिला अध्यक्ष के पद पर विराम लग गया।

अंततः सत्ता परिवर्तन के बाद प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलों देवी नेताम ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ नए जिले में नए महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पद पर कांग्रेस नेत्री सरिता गोपाल पार्षद एवं पूर्व महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष को मनोनीत किया है। सरिता गोपाल प्रारंभ से ही जन समस्याओं के लिए अपनी आवाज बुलंद करती आई है सरिता गोपाल अपनी जुझारू कार्यशैली के कारण नगर पालिका में एल्डरमैन बनी और भाजपा के गढ़ में पहली बार पैलपारा वार्ड 14 से पार्षद के रूप में निर्वाचित हुई। उनके नियुक्ति पर क्षेत्र की विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष गण वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कांग्रेस के कदावार नेताओं ने उन्हें बधाई प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *