• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार अनुसूचित जाति विरोधी है…बाघे

BySamip Anant

Jul 28, 2024
Share this

सारंगढ़ :- छत्तीसगढ़ में जब से भाजपा सत्ता में आई है तब ही से छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति के लोगो के साथ अन्याय होती जा रही है जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गोपाल बाघे ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर अनुसूचित जाति के लोगो को सरकारी नॉकरी से वंचित रखने के लिए अरंक्षण रोस्टर का पालन नही होती हैं। विगत समय पुलिस भर्ती में अनुसूचित जाति के पद को शून्य कर जिस तरह से अन्याय किया गया बहुत ही आश्चर्य जनक था। अभी वर्तमान में महिला बाल विकास संचालनालय छत्तीसगढ़ से सरकारी नॉकरी की इश्तिहार जारी किया गया है जिसका भर्ती प्रक्रिया जारी है आवेदन आमंत्रित की अंतिम तारिख 23 अगस्त 024 तक है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी, संरक्षण अधिकारी संस्थागत देख रेख,संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत देख रेख,विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी, परामर्शदाता,समाजिक कार्यकर्ता, लेखपाल, डाटा एनालिस्ट, सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेट, आउटरीच वर्कर जैसे कई पदो छत्तीसगढ़ के जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में 16 पद, जिला मोहला मानपुर आबंगढ़ चौकी में 16 पद जिसमे अनुसूचित जाति के लिए मात्र 03 पद है। जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई में 16 पद जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ 08 पद जिला सक्ती 16 पद जिला महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में 16 पद एवं अन्य सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर की 6+6 रखा गया है। प्रदेश में कुल 100 पद जिसमे मात्र अनुसूचित जाति के लिए 03 पद ही दिया गया है ।इस विज्ञापन में अनुसूचित जाति के लिए किसी भी प्रकार के अरंक्षण रोस्टर का पालन नही किया गया है। अरंक्षण रोस्टर का पालन करने से 13 पद अनुसूचित जाति के लिए होता । प्रवक्ता बाघे ने बताया कि छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार देश के संविधान का धज्जियां उड़ाते हुए अनुसूचित जाति के लोगों को सरकारी नॉकरी से बाहर रखने के योजना बनाई हैं।यह विज्ञापन में संशोधन कर आरक्षण रोस्टर का पालन करें अन्यथा आंदोलन किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *