• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

*मोना स्कूल कटेली के स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम ग्रेजुएशन डे सेरेमनी का आयोजन* प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र के लोगों को बेहतर शिक्षण मुहैया कराना हमारा मुख्य ध्येय:-लक्ष्मी साहू (संस्थापक)*

BySamip Anant

Jul 19, 2024
Share this

क्षेत्र के सबसे बेहतर शिक्षण संस्थान मोना स्कूल कटेली में विगत 18 जुलाई को स्कूल के 18वी स्थापना दिवस के मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये।

जिसमें प्रमुख रूप से ग्रेजुएशन डे एवं प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी का आयोजन सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के शुभारंभ में स्कूल फॉउंडेशन डे के मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ द्वारा माँ सरस्वती की पूजा कर किया गया।
इसके पश्चात केक कटिंग करके उपस्थित हुए समस्त पालक को स्कूल फॉउंडेशन के मौके पर स्कूल के बीते 18 सालों में उपलब्धि को एक-एक करके हमारे संस्थान के संस्थापक लक्ष्मी साहू जी ने पालक को अवगत कराया।
कार्यक्रम के शुरुआत में स्कूली बच्चों द्वारा शुभ स्वागतम के मनमोहक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

इसके उपरांत ग्रेजुएशन डे कार्यक्रम का आयोजन कराया गया जो कि बड़े-बड़े स्मार्ट सिटी में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते हैं वह कार्यक्रम एक छोटे से गांव में स्थापित स्कूल में कराया जाना समस्त पालकों के लिए एवं क्षेत्रवासियों के लिए यादगार रहा।

इसके पश्चात पिछले वर्ष के वार्षिक परीक्षा के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त बच्चों को उनके पालक के साथ मेडल एवं प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया।
सालभर मेहनत करके शिक्षक बच्चों को पढ़ाते हैं, कुछ शिक्षक ऐसे होते हैं जो एक अलग पहचान स्कूल में बनाते हैं ऐसे शिक्षकों को भी मंच पर बुलाकर स्कूल के संस्थापक लक्ष्मी साहू एवं स्कूल चेयरमैन श्रीमती नेहा साहू द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त किये प्रमुख शिक्षकों में शिक्षक कान्हू चरण सारंगी को बेस्ट इंग्लिश स्पीकिंग का अवार्ड मिला। रमाकांत साहू को स्कूल के प्रति सजग एवं हमेशा तत्पर रहने के कारण बेस्ट सलाहकार (एडवाइजर) एवं बेस्ट अटेंडेंट का अवार्ड प्राप्त हुआ।
पूरन लाल बारीक को बेस्ट क्लास मैनेजमेंट का अवार्ड प्राप्त हुआ।
हेमलता मैत्री जो कि प्रत्येक दिवस सही समय पर आने के लिए बेस्ट समयबद्धता का अवार्ड मिला एवं राखी कटकवार बेस्ट रचनात्मक कार्य का अवार्ड प्राप्त हुआ।
सत्यवान साहू को बेस्ट रेमेडियल क्लास का अवार्ड प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम समापन में स्कूल संस्थापक ने कार्यक्रम में पधारे समस्त पालक का मंच से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के लिए आने वाले समय मे और अधिक बेस्ट एजुकेशन दिलाने का विश्वास दिलाते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा किये।
उक्त कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य कान्हू चरण सारंगी, उप प्राचार्य रमाकांत साहू, लेखाकार पूरन लाल बारीक, राखी कटकवार, जया बरगाह सहित समस्त स्टाफ का विशेष योगदान था।
कार्यक्रम में मंच संचालन रमाकांत साहू एवं कान्हू चरण सारंगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *