• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

हेडसपाली मे ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाओ मुहीम चलाकर 35 एकड़ भूमि पर किया वृक्षारोपण

BySamip Anant

Jul 14, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत बरमकेला ब्लॉक मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर कि दुरी पर स्तिथ ग्राम पंचायत बैगिनडीह के आश्रित ग्राम हेडसपाली मे एक रसूखदार दबंग के द्वारा 35 एकड़ शासकीय भूमि का अतिक्रमण कर शासन के आँखों मे धूल झोखने का खेल खेल रहा था जिसपर ग्रामीणों ने दबंग के खेल को वृक्षारोपण कर समाप्त कर दिया, यह मामला आपको सुनने मे अटपटा जरूर लग रहा होगा लेकिन यह मामला कोई मनगढ़त कहानी नहीं बल्कि पूरी सच्चाई है,

क्या है पूरा मामला

ग्रामीणों ने बताया कि 35 एकड़ भूमि पर सरकार ने रतनजोत लगाया था जिसको परधियापाली निवासी भागीरथी पटेल के द्वारा रतनजोत को उखाड़ कर पुरे जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था जिसकी पूर्व मे ग्रामवासियो के द्वारा शिकायत करने पर तहसीलदार बरमकेला ने बेदखली कि कार्यवाही कर अतिक्रमण मुक्त किया था जिस पर पुनः भागीरथी पटेल ने जमीन को कब्ज़ा करने कि नियत से जेसीबी ट्रेक्टर ले के खेती कार्य कर रहा था ग्रामीणों को पता चलने सभी ने अतिक्रमण हटाओ मुहीम को साकार करते हुए वृक्षारोपण का कार्य पुरे जमीन पर कर दिया है।

आप अंदाजा लगा सकते हैं 35 एकड़ जमीन को बेखौफ़ होकर बेधड़क दबंगई पूर्वक शासकीय भूमि को अतिक्रमण करना राजस्व विभाग पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, ऐसे मे राजस्व विभाग कि छवि ख़राब होते नजर आ रहा है, आज पुरे ग्रामीणों ने आक्रोषित होकर पुरे जमीन पर वृक्षारोपण कर कलेक्टर के शरण मे जाने कि बात कह रहे हैं अगर शासन प्रशासन इस मामले पर ध्यान नहीं देती है तो ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन करने कि भी चेतावनी दे दी है, वरिष्ठ ग्रामीण ईश्वर साहू, निराकार राणा, मोहन साहू, विष्णु राणा, सभी ने एक स्वर मे विरोध करते हुए कड़ी निंदा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *