• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

गाताडीह सेवा सहकारी समिति में फर्जी ऋण खाद बीज का मामला गूंजेगा विधानसभा में- उत्तरी जांगड़े

BySamip Anant

Jul 9, 2024
Share this

सारंगढ़ :- गाताडीह सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी,फर्जी ऋण धान बीज खाद में हेरा फेरी को लेकर सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि लगातार गाताड़ीह सेवा सहकारी समिति एवं उपकेंद्र कोसीर,जशपुर में धान खरीदी फर्जी ऋण धान बीज खाद में हेरा फेरी को लेकर क्षेत्र के किसानों की शिकायतें लगातार मिल रही थी जिसे ध्यान में रखते हुए मैंने जिला कलेक्टर 06 जून 2024 को पत्र लिखकर सूक्ष्म जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी जिस पर लगातार जांच जारी है आगे उन्होंने कहा कि यह मामला किसानों से जुड़ा है जो कि गम्भीर है हमने सदैव किसानों के हित में कार्य किया है और साथ खड़े रहेंगे और दोषियों पर कड़ी सी कड़ी कार्रवाई मांग करते है इस संदर्भ में उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 22 जुलाई से विधानसभा सत्र प्रारंभ हो रहा है जिसमें गाताड़ीह सेवा सहकारी समिति में हुए फर्जीवाड़े की गूंज दिखाई देगी ताकि मामले में संलिप्त सभी दोषियों पर उचित कार्यवाही हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *