• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा अभियान का हुआ शुभारंभ

BySamip Anant

Jul 2, 2024
Share this

ओआरएस का पैकेट व टेबलेट का किया गया वितरण

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अवधेश पाणिग्राही के मार्गदर्शन में बरमकेला के इंदिरा चौक के आंगनबाड़ी केंद्र में डायरिया रोकथाम अभियान का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष हेमसागर नायक, उपाध्यक्ष रामकुमार नायक , बीएमओ डॉक्टर संजय पटेल, बीपीएम ईश्वर दिनकर, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी खुर्शीदो बानो के कर कमलों से किया गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा बच्चों को ओआरएस का पैकेट व टेबलेट देकर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बीएमओ डॉ. संजय पटेल ने कहा कि पांच साल से कम के बच्चों की पहचान कर उन्हें ओआरएस पैकेट एवं जिंक टेबलेट निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। उपयोग हेतु पालकों को प्रशिक्षित करेंगे। बच्चों को खाना खाने के पहले अपने हाथों को कैसे सफाई करना है, अपने आसपास कैसे साफ सुथरा रखना है। इन सब के बारे में विस्तार से भी बताया गया। चिकित्सा विभाग का मुख्य उद्देश्य दस्त से होने वाली बीमारियों के प्रति आमजन में जन जागृति लाकर बच्चों को इस बीमारी से बचाना एवं डायरिया के कारण होने वाली मृत्यु दर में कमी लाना है।

बीपीएम ईश्वर दिनकर ने कहा कि पखवाड़े के दौरान 5 वर्ष तक के बच्चों वाले सभी घरों में आशा सहयोगियों के माध्यम से ओआरएस पैकेट सूचनाप्रद सामग्री पहुंचाई जाएगी।
कार्यक्रम में दुखदायी सारथी, विलासनी पुष्पा भारती अन्य स्टाफ व नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *