• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक्सिस बैंक में डकैती के 4 आरोपी पकड़ाए,पैसा ज्वेलरी के अलावा कार भी जप्त……..पढ़िये पूरी खबर

BySamip Anant

Sep 20, 2023
Share this

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में मंगलवार की सुबह एक्सिस बैंक में हुए करोड़ो की डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिल गई है। इस वारदात को अंजाम देकर ट्रक से भाग 4 आरोपियों को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए लूट की रकम के अलावा चोरी की कार भी जप्त की है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक्सिस बैंक में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में हथियार के दम पर करोड़ो की डैकती करने वाले आरोपियों ने सनसनी मचा दी। आरोपियों को पकड़ने पुलिस की 12 अलग-अलग टीम गठित की गई थी, साथ ही जिले में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पतासाजी के साथ साथ सायबर सेल हर पहलू से आरोपियों तक पहुंचने में लगी थी। साथ ही साथ इस बड़ी घटना को देखते हुए आसपास के जिलों के अलावा पड़ोसी राज्यों के पुलिस को भी इस घटना से अवगत कराते हुए अलर्ट रहने को कहा गया था।

इसी बीच देर रात झारखंड छत्तीसगढ़ की सीमा रामानुजगंज में जांच के दौरान बलरामपुर पुलिस ने बैंक डकैती मामले में ट्रक क्रमांक ओड़ी 09 बी 3677 से झारखंड भाग रहे 4 आरोपियों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। पुलिस ने इनके पास बैग में रखे करोड़ो की नगदी, घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। बताया यह भी जा रहा है पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक क्रेटा कार क्रमांक जेएच 01 एफई 4641 भी बरामद किया है, रायगढ़ पुलिस आरोपियों को पूछताछ के लिए रायगढ़ लेकर आ रही है, बहुत जल्द इस पूरे डैकतीकाण्ड का खुलासा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *