• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

श्री कृष्णा जन्माष्टमी मेला मीना बाजार को लेकर रायगढ़ जिला वासियों में एक अलग ही रहता है उत्साह

BySamip Anant

Jul 1, 2024
Share this

मीना बाजार के आने से क्षेत्रवासियों को मीलता हैं रोजगार खुद बताते बोलते नजर आते है क्षेत्र व मोहल्ले वासी

वर्तमान रायगढ़:- मीना बाजार एक मनोरंजन का केन्द्र तो है ही अलबत्ता श्री कृष्णा जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में मीना बाजार वर्षों के इतिहास से लगता आ रहा हैं चुकि पहले इतवारी बाजार, रमेश लाॅज संजिवनी हास्पिटल व नगर निगम रायगढ़ में मीना बाजार लगाया जाता था। मीना बाजार के विरोधियों ने ट्राफिक व ध्वनि प्रदूषण का हवाला देकर उस इतवारी बाजार, संजिवनी व नगर निगम रायगढ़ में परमिशन ने देकर स्थानांतरित कर दिया गया।चुकि मंदिर मेला में मीना बाजार लगता है चार चांद रायगढ़ जिले वासियों एवं शहर वासियों सहपरिवार मंदिर मेला वा मीना बाजार का लुफ्त लेने जाया करते हैं, इस भागम भाग भरे जिन्दगी के दृष्टिकोण मे मीना बाजार जा कर मौजमस्ती कर आनंद का अनुभव लेते हैं। वही मौधापारा, कैदी मुडा, मिट्ठू मुडा, भजन डिपा आदि क्षेत्रों के लोगो की माने तो लोगों का कहना हैं, शहर के इस सब जोन 2 मे मंदिर मेला के आने से बेरोजगार युवा युवतियों को रोजगार का अवसर मिलता हैं, जिससे घर परिवार चलने मे मदद मिलती हैं, वही क्षेत्रीय वासियों अब जिला प्रशासन से मांग कर कुछ दिनों के लिए नही बल्कि मीना बाजार की जगह 12 माह लगाया जाने की मांग रखने की बात निकलकर आ रही हैं , मीना बाजार के होने से रोजगार की समस्या खत्म हो जाएगी, क्षेत्र वासियों को जीवन यापन मे मीना बाजार एक आनदाता सहयोगी के रूप मे प्रदान करता हैं, वही क्षेत्र वासियों की मांने तो अब मौहल्ले व क्षेत्र वासी जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से मीना बाजार को स्थायी बेवस्था की मांग करेगें।
वही ट्राफिक से सम्बन्धित समस्याओं से निपटने के लिए ट्राफिक विभाग एवं पुलिस विभाग के माध्यम से शहर मे प्रवेश करने वाली वाहनों के लिए विकल्पिक बेवस्था कर ट्राफिक बेवस्था को दुर किया जा सकता हैं। मन गढन बातें करने वालों से रहें सावधान समस्या का समाधान मौहल्ले वासियों के माध्यम से समान्य जानकारी डिटेल मे प्राप्त किया जा सकता हैं, कृप्या जिला प्रशासन मीना बाजार से सम्बंधित किसी निर्णय से पहले क्षेत्र वासियों से एवं जिला वासियों के हित को ध्यान रख निर्णय लेने की अपिल क्षेत्र वासियों के माध्यम से किया जा रहा हैं। सभी के हित को ध्यान मे रखकर जिला प्रशासन फैसला करें जिसका सभी क्षेत्र वासी दिल की गहराई से स्वागत करते हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *