• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

दशगात्र में शामिल होकर विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े ने बिन मां के नवजात बच्चे को गोद में लेकर दिया आशीर्वाद….

BySamip Anant

Sep 20, 2023
Share this

बच्चे की देखभाल एवं रहन-सहन में हर संभव मदद के लिए जांगड़े ने दिलाया भरोसा

कोसीर।ग्राम कोसीर के उगतीपारा निवासी भानु बंजारे के पत्नी श्रीमती स्मिता बंजारे का विगत दिवस आकस्मिक निधन हो गया था। उल्लेखनीय हो की गर्भवती भानु बंजारे के पत्नी का जांच के दौरान पता चला कि उनको श्वास एवं हृदय में परेशानी है इसके बाद डिलीवरी का समय आने पर गर्भवती माता को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराई गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर मेंकाहारा रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जच्चा बच्चा में बच्चे की जान बचाने में कामयाब रहे और उनकी माता का दुखद निधन हो गया

आज उनके दशगात्र में गणपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि शामिल होकर नन्हे बच्चे का हाल चाल जान कर अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए आगे भी बच्चे की देखरेख रहन-सहन में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया और दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित कर इस दुखद घड़ी में परिवार को सम्बल प्रदान करने परम् पूज्य बाबा गुरुघासीदास जी से प्रार्थना किये साथ में पंच रामेश्वर (गब्बर),चन्द राम खूंटे, डिर्गी लाल,नेतराम बंजारे,मनोज सुमन,शशि कोशले, देव नारायण कोशले, परमानंद बंजारे, सन्तोष कोशले,प्रवीण बंजारे एवम परिवार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *