• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

शिक्षा से ही हमारा सर्वांगीण विकास होता है : जिला शिक्षा अधिकारी एस एन भगत

BySamip Anant

Jun 26, 2024
Share this

शासकीय कन्या शाला सारंगढ़ में जिलास्तरीय शाला प्रवेशोत्सव संपन्न

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- जिला मुख्यालय सारंगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मां सरस्वती की पूजा कर सामूहिक रूप से सरस्वती वंदना किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूल के छात्रों को टीका लगाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका स्वागत किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस एन भगत ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि स्कूल एक मंदिर भी है और शिक्षालय भी है। स्कूल जाने को लेकर बच्चों में एक अलग उत्सुकता रहती है। शासन के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें भी दी जाती है, जो छात्राएं दूर से स्कूल आती हैं उनके लिए साइकिल का भी वितरण किया जाता है। शिक्षा से ही हमारा सर्वांगीण विकास होता है और हम भी इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबध्द हैं। इसलिए सभी यह संकल्प लें कि शिक्षा की महत्ता को समझें और बच्चों के बेहतर भविष्य हेतु कार्य करें। शाला प्रवेश उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में शासकीय कन्या शाला द्वारा “स्कूल चलें हम” गीत पर नृत्य किया गया। मोना माडर्न स्कूल द्वारा “शिक्षा का सूरज है निकला, हो रहा है सूरज उजाला” गीत की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा अशोका पब्लिक स्कूल द्वारा शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया गया एवं सेजेस सारंगढ़ के छात्रों द्वारा स्कूल चलें हम गीत पर प्रस्तुति दिया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि पूर्व विधायक केराबाई मनहर, भुवन मिश्रा, शिव कुमारी चौहान, चंद्रिका सिंह ठाकुर, दुर्गा प्रताप सिंह राजपूत, टीकाराम पटेल,मनोज जायसवाल, अजीश अग्रवाल, सारंगढ़ एसडीएम अनिकेत साहू, परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान एवं डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *