• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

दीप प्रज्वलित कर सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगडे ने स्कूल का किया उद्घाटन …

BySamip Anant

Jun 25, 2024
Share this

कोसीर :- कोसीर मुख्यालय के गुरुजी कैंपलेक्स में इंटरनेशनल ब्रिलियंट राइजिंग स्कूल का उद्घाटन सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े दीप जलाकर किया ।


शाम 6 बजे कोसीर गांव के स्थानीय गुरु जी कांप्लेक्स में स्कूल उद्घाटन समारोह में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े पहुंची हुई थी समारोह में विधिवत सर्वप्रथम द्वीप प्रज्वलित कर महापुरुषों को नमन करते हुए फीता काटकर स्कूल का शुभारंभ किये । सारंगढ़ विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल प्रबंधन समिति को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना किए ।
विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरी जांगड़े एवं पहुंचे हुए अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया ।साथ ही साथ नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम को संस्था प्रमुख श्रीमती भावना जांगड़े ने अपनी बात रखी वही विशेष रूप से क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लैलुन भारद्वाज ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार , कोसीर थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी ,महेंद्र अग्रवाल संस्था के शिक्षकों ने भी संबोधित किया ।


कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण अरुण मालाकार , घनश्याम मनहर ,विष्णु चंद्रा , गनपत जांगड़े ,थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी ,लक्ष्मण पुरी गोस्वामी , सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण जांगड़े , लैलुन भारद्वाज ,लक्ष्मी नारायण लहरे,लाभो राम लहरे , भगत बंजारे ,चुरेंद्र लहरे ,राम सुख जांगड़े , श्रीकांत जांगड़े, चन्द्रभाग बंजारे,शिक्षकगण विद्यालय परिवार एवं पालकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *