• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

पटवारी उमेश पटेल के बहाल के संबंध मे प्रदेश के पटवारी संघ के पदाधिकारी एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पटवारी संघ ने जिला कलेक्टर धर्मेश साहू को सौपा ज्ञापन

BySamip Anant

Jun 20, 2024
Share this

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले पटवारी हल्का नंबर 28 मे पदस्त रहे पटवारी उमेश पटेल के बहाल के संबंध मे प्रदेश के पटवारी संघ के पदाधिकारी एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पटवारी संघ ने जिला कलेक्टर धर्मेश साहू को सौपा ज्ञापन —


आदेश कमांक / 1976/शिका0/2024 सारंगढ़ दिनांक 05/06/2024 के तहत आवेदक राजेन्द्र कुमार पिता स्व० रामलाल यादव के नाम पर स्थित भूमि खसरा नंबर 975/1/व/1 रकबा 0.014 हे0 के चतुर्सीमा, नजरी नक्शा विकय प्रयोजन हेतु प्रदान करने के उपरांत डिजिटल हस्ताक्षर हटाया जाना तथा बिना समक्ष प्राधिकारी के अनुज्ञा के खसरा नंबर 975/1 को विलोपन किये जाने का प्रथमतया दोषी होने पर छ०ग० सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम-09 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन किया जाकर श्री उमेश कुमार पटेल के विरूद्ध विभगीय जांच संस्थित किये जाने आदेशित किया गया है।

संदर्भित पत्र का अवलोकन करने का कष्ट करेंगे।ज्ञात हो कि आज दिनांक तक भुईयां के पटवारी आई डी में किसी खसरे का डिजिटल हटाने एवं किसी खसरे को विलोपित करने का आप्शन मौजूद नहीं है। उसके बावजूद पटवारी को निलंबित करने की मानसिकता से झूठा आरोपलगाकर कार्यवाही की गई है जो कि अत्यंत ही निंदनीय है। इस आदेश को देखकर राजस्व पटवारी संघ के सभी सदस्य भयभीत हैं इस तरह के आदेश से स्पष्ट है कि पटवारियों पर कार्यवाही करने की मानसिकता वाले अधिकारी अपने पद का दुरूपयोग करते हुये कभी भी किसी पटवारी पर कार्यवाही कर सकते हैं।उपरोक्त आदेश को संज्ञान में लेते हुये निष्पक्ष जांच कराने का कष्ट करें तथा पटवारी को निलंबन से बहाल करते हुये झूठा आरोप लगाते हुये जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाले अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिये ज्ञापन सौपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *