• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की

BySamip Anant

Jun 12, 2024
Share this

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के कार्यों की समीक्षा समय सीमा बैठक में की। कलेक्टर श्री साहू ने खाद्य अधिकारी को निर्देश दिया कि जिन राशन दुकानों से वसूली कार्य किया जाना है, उन वसूलियों को शीघ्र करें। साथ ही राशन आबंटन का रिकार्ड सिर्फ एप या वेबसाइट लॉगिन में नही देखें, बल्कि मैदानी राशन दुकानों में जाकर क्रॉस चेकिंग करें। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी श्री ध्रुव को कहा कि ऐसे नागरिक जो वर्तमान में पलायन किए हैं, उनका ई श्रम कार्ड बनेगा की नहीं, जवाब में श्री ध्रुव ने जानकारी दी। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों से धान उठाव, भंडारण, राइस मिलरों को जारी डीओ, निराकरण आदि के संबंध में चर्चा की।



बैठक में कलेक्टर ने कृषि के लिए खाद बीज वितरण, महतारी वंदन और पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आधार का केवायसी और भूमि सीडिंग कराने की स्थिति की जानकारी लेकर कहा कि सभी महिला हितग्राही और किसान केवायसी और सीडिंग कराएं, ताकि योजनाओ का लाभ तुरंत मिले। कलेक्टर ने मनरेगा से जुड़े सभी कार्यों को करने के लिए कहा, जिसमें पशु शेड सहित अन्य कार्य शामिल है। बैठक में आंगनबाड़ी भवन निर्माण प्रारंभ और अप्रारंभ कार्य, जियो टैगिंग, सामुदायिक शौचालय, अमृतकाल विजन डॉक्यूमेंट 2047, सभी छूटे विभाग का आरटीआई लॉगिन पंजीयन के संबंध में समीक्षा किया गया।

बाढ़ आपदा से राहत के लिए कलेक्टर ने कहा कि एक सप्ताह में सभी जनपद, नगरीय निकाय और विभागवार प्लान तैयार करें कि जिले के महानदी के सरहद किनारे बसे गांवों में आपदा से निपटने के लिए क्या तैयारी की गई है। कलेक्टर ने राजस्व मामलों में कहा कि सीमांकन मौके पर नजरी नक्शा तैयार करें। फील्ड बुक और नजरी नक्शा का उपयोग कर अच्छा सीमांकन कार्य करना है। श्री धर्मेश साहू ने समाज कल्याण अधिकारी श्री विनय तिवारी को निर्देश दिए कि सभी दिव्यांग को आरटीओ से समन्वय और शिविर करके दिव्यांग बस पास जारी करें जिससे उनका बस में फ्री यात्रा संभव हो। बैठक में जिले के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *