• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

थाना केडार पुलिस ने लगाया जन चौपाल, ग्रामीणों को किया जागरूक

BySamip Anant

Jun 5, 2024
Share this

सारंगढ- ग्राम पठारीपाली में थाना केडार पुलिस ने जन चौपाल लगाकर महिलाओं और रहवासियों को जागरूक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी केडार सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र मनहर के नेतृत्व में थाना केडार द्वारा ग्राम पठारीपाली में जन चौपाल लगाकर महिलाओं और रहवासियों को जागरूक किया गया।

थाना प्रभारी नरेंद्र मनहर ने ग्रामीणों को अंधविश्वास, बाल विवाह, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, नशा मुक्ति, बैंक फ्रॉड, समेत अनेक मुद्दों को लेकर रहवासियों को जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब, गांजा बेचने वालों पर पुलिस कार्यवाही कर रही है। नए कानून के तहत अवैध शराब बनाने और बेचने पर अर्थदड़ और सजा बढ़ा है, ऐसी गतिविधियों से बचें।

उन्होंने उपस्थित महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक रहने कहा गया कि ईनामी कूपन, लॉटरी, गाड़ी के नाम पर ओटीपी तो किसी से भी भूलकर शेयर न करें। दुपहिया चलाते वक्त मोबाइल का उपयोग नहीं करने, हेलमेट का उपयोग करें, सिग्नल देखकर सडक़ पार करें, बच्चों के बालिग होने पर लाइसेंस के साथ वाहन चलाने दें और दुर्घटना से बचने बांयी दिशा में निर्धारित गति में वाहन चलाने की समझाईश दी गई।

ग्राम पठारी पाली में थाना केडार के सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र मनहर के साथ प्रधान आरक्षक 51,भगत राम सिदार,117 दिनेश एक्का,आरक्षक 174 रामजी लाल सारथी,341चंदन दिनकर द्वारा ग्रामीणों को गांव के छोटे- मोटे विवादों का ग्राम स्तर पर निराकरण करने तथा मिलजुल कर रहने की समझाइश दी गई और किसी प्रकार का घटना, दुर्घटना पर पुलिस सहायता के लिये डॉयल 112 का उपयोग करने बताये।

ग्रामवासी ने केडार पुलिस की जन चौपाल को सराहा और उनके द्वारा निर्देशो का पालन करने की बात कर सभी जन चौपाल को सफल बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *