• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

प्रधान पाठकों के रिटायरमेंट के 24 घंटे में ही कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने दिया पेंशन भुगतान प्रमाण पत्र

BySamip Anant

Jun 1, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- शिक्षक द्वारा जीवन भर दिए सेवा के सम्मान में कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्टर कार्यालय में जिले के 5 प्रधान पाठकों को 31 मई 2024 को सेवानिवृत्त के 24 घंटे के भीतर में ही पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) प्रदान किया। जिले ने त्वरित कार्य प्रणाली में यह एक नई उपलब्धि है। पीपीओ में इन शासकीय सेवकों के जीआईएस, जेपीएफ, बीमा, पेंशन, पेंशन ग्रेजयूटी आदि शामिल है, जिनका 5 मई तक उनके बैंक खाता में राशि ऑनलाइन भुगतान होगा। जिन 5 प्रधान पाठकों को यह पीपीओ उनमें महिपाल साहू, प्राथमिक शाला धौरादरहा, अमर सिंह सिदार, प्राथमिक शाला पिक्रीपाली, राम लाल सिदार प्राथमिक शाला राजपुर, राम सागर पटेल प्राथमिक शाला खपरापाली और प्रकाश कुमार साहू प्राथमिक शाला सांकरा शामिल है।इस अवसर पर डीईओ श्री भगत, बीईओ श्री नरेश चौहान, एबीईओ किशोर पटेल उपस्थित थे। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस एन भगत के मार्गदर्शन में और विकासखंड शिक्षा अधिकारी बरमकेला के नरेश चौहान के नेतृत्व में यह कार्य किया गया।

कलेक्टर के हाथों से पीपीओ प्राप्त करने वाले शिक्षक अत्यंत खुश नजर आए। साथ ही कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार चौहान का प्रशंसा करते हुए कहा है कि इसी प्रकार की सभी कार्यालय को भी पहल करना चाहिए। बीईओ नरेश चौहान ने बताया कि इस कार्य को करने के लिए पूर्व से ही योजनाबद्ध तरीके से काम करना पड़ता है, जिसके लिए उन्होंने कार्यालय के प्रदीप पटेल, राजकिशोर पटेल एवं अन्य सभी स्टाफ को धन्यवाद दिया है। साथ ही आगे भी इसी तरह से काम करते रहने के लिए भी स्टाफ को प्रेरित किया है।

उल्लेखनीय है कि किसी भी शासकीय सेवक जिस दिन से सेवानिवृत्त होते हैं उसके बाद से ही पेंशन प्रकरण एवं अन्य स्वायत्तों के भुगतान प्राप्त करने हेतु संबंधित कार्यालय से कार्य नही होने पर अनावश्यक समय और बार बार कार्यालय आने से मानसिक रूप से भी परेशान हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *