• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने किसानों से जुड़े प्रमुख विभाग और बैंक के कार्यों की समीक्षा की

BySamip Anant

May 25, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने खरीफ वर्ष 2024 हेतु कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में किसानों से जुड़े प्रमुख विभाग कृषि, पशुधन, उद्यानिकी, मछलीपालन, सहकारिता सहित बीज निगम, अपेक्स बैंक, मार्कफेड, लीड बैंक एसबीआई के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में दलहन, तिलहन, जैविक खेती, यूरिया, डीएपी, एनपीके आदि खाद के आवक, भंडारण और वितरण, मानक और अमानक बीज, केसीसी आदि के संबंध में कलेक्टर ने अधिकारियो से चर्चा की। कलेक्टर ने खाद के डबल लॉक सिस्टम (इस सिस्टम में केंद्र सरकार राज्य और जिले के खाद भंडार गृह में रखे भंडारित को देखकर और मांग के मद्देनजर अगला खाद खेप देता है) के बारे में भी जानकारी ली।

कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने अपेक्स और सहकारिता अधिकारियों को सभी बैंकों से केसीसी सूची लेकर किसानों के ऋण वितरण की जांच करने कहा। बैठक में एसडीएम सारंगढ़ श्री वासु जैन, परियोजना निदेशक पंचायत श्री हरिशंकर चौहान, उप संचालक कृषि श्री आशुतोष श्रीवास्तव, जिला विपणन (मार्कफेड) अधिकारी श्री मनोज यादव, सहायक आयुक्त सहकारिता श्री व्यासनारायण साहू, उप प्रबंधक अपेक्स बैंक, श्री जे पी सिंह, प्रभारी अधिकारी पशुधन श्री सुनील जोल्हेे, लीड बैंक एसबीआई के अधिकारी श्री सुरेश दामके उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *