• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

सीएमएचओ डॉ अवधेश पाणिग्राही ने बरमकेला ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की

BySamip Anant

May 25, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देश (जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले) पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला के मीटिंग हॉल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अवधेश पाणिग्राही एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी संजय पटेल की अध्यक्षता में ब्लॉक की समस्त सेक्टर चिकित्सा अधिकारी, पर्यवेक्षक, नोडल अधिकारी, सीएचओ, आरएचओ का दो माह का मासिक बैठक लेकर समीक्षा किया गया। बैठक में सरकार के सभी भी योजनाओ और कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

गर्भवती माता को लेकर विशेष चर्चा हुई है। मातृ स्वास्थ्य और शिशु स्वास्थ्य पर भी प्रभावशील कार्य करने के लिए कहा गया। वर्षा ऋतु में जो जल जनित बीमारियां होती हैं उनके बचाव और रोकथाम के लिए भी सार्थक चर्चा हुई।

बरमकेला ब्लाक के 27 गांव ऐसे हैं जहां पर बाढ़ की स्थिति निर्मित होती है प्रतिवर्ष बारिश के मौसम में बाढ़ आपदा राहत के लिए भी दवाइयां का भंडारण और ब्लीचिंग पाउडर क्लोरीन टैबलेट खुजली की दवाइयां आदि आवश्यक दवा रहती है, उसका समय से पूर्व भंडारण सुनिश्चित करने कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *