• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

बीजेपी के पक्ष में मतदान करने भाजपा नेता की गुंडागर्दी, सक्ती एसपी से शिकायत, कड़ी कार्रवाई की मांग

BySamip Anant

May 11, 2024
Share this

जैजैपुर विधानसभा के बहेराडीह गांव का मामला



जैजैपुर :- बीते लोकसभा चुनाव में चुनावी सरगर्मी ने जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी नेताओं का पारा बड़ा दिया था। तेज चिलचिलाती धूप और बड़े हुए पारे से नेता जी ने अपना आपा खो दिया, जिसके कारण एक समाज विशेष को अशोभनीय शब्दों से संबोधित कर उनको अपमानित करने और चुनावी दबाव बनाने का प्रयास किया गया। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहेराडीह का है। जहां लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान बूथ क्रमांक 172 पर भाजपा नेता ज्ञान सिंह चंद्रा द्वारा अनुसूचित जाति वोटरों को बीजेपी के पक्ष में मतदान करने जातिगत गाली गलौज कर डराया धमकाया गया। चुनाव के दौरान गुंडागर्दी करने वाले भाजपा नेता की सक्ती पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर वोटरों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञात हो कि 7 मई को जांजगीर चांपा लोकसभा में लोकसभा चुनाव हुई, चुनाव के दौरान जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित पोलिंग बूथ क्रमांक 172 ग्राम पंचायत बहेराडीह में लोकसभा चुनाव के दौरान अनुसूचित जाति के वोटरों को बीजेपी में वोट देने गांव के भाजपा नेता ज्ञान सिंह चंद्रा के द्वारा डराया धमकाया गया। पोलिंग बूथ 172 बेहराडीह में भाजपा नेता ज्ञान सिंह चंद्रा द्वारा लगभग एक घंटा गुंडागर्दी कर गांव के पूरे सतनामी समाज के वोटरों को बीजेपी में वोट करने दबाव बनाया गया। सतनामी समाज के वोटरों का आरोप है कि जिन लोगों ने भाजपा नेता की बात नहीं सुनी उन्हें जातिगत गाली गलौज कर, डराया धमकाया गया। पोलिंग बूथ में ड्यूटी कर रही मितानिन लीला बाई को भी बीजेपी नेता ने जातिगत गाली गलौज कर, उठा कर ले जाने और जान से मारने की धमकी दिया। बीजेपी को वोट नहीं देने वाले अनुसूचित जाति के वोटरों के राशन कार्ड और वृद्धा पेंशन को काटने तक की धमकी दी गई। गांव के वोटरों का आरोप है कि भाजपा नेता की इस गुंडागर्दी से गांव के 20% मतदाता वोट करने से वंचित रह गए हैं। पीड़ित अनुसूचित जाति के वोटरों ने 9 मई को सक्ती पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर भाजपा नेता ज्ञान सिंह चंद्रा के गुंडागर्दी की शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत मिली है जैजैपुर थाना प्रभारी को जांच के लिए निर्देशित किया गया है।
रमा पटेल
एडिशनल एसपी, सक्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *