• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

चुनाव प्रचार प्रसार थमने के पहले विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े ने कोसीर क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क किया

BySamip Anant

May 4, 2024
Share this

सारंगढ़ :- लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार में थमने मे महज 12 घंटे शेष है ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने प्रचार प्रसार अभियान को और तेज करते हुए अलग-अलग क्षेत्र में कांग्रेस के नेतागण प्रचार प्रसार में जुटे हैं इसी कड़ी में सारंगढ़ विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े लगातार कोसीर क्षेत्र में नुक्कड़ सभा के माध्यम से प्रचार प्रसार में जुटे हैं चिलचिलाती धूप में लोगों के बीच पहुंचकर रायगढ़ लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती डॉक्टर मेनका देवी सिंह को भारी बहुमत से विजई बनाने अपील कर रहे हैं

साथ ही पूर्व छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां को बताते हुए भाजपा की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचा कर देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के फायदे सभी को बता रहे हैं आगे उन्होंने भाजपा पार्टी पर हमला करते हुए लोगों को आगाह किया कि भाजपा के 400 पार नारा को आप सबको समझना है जब उनकी पूर्ण बहुमत की सरकार होगी तो देश में आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा और हम सबको गुलामी की जिंदगी जीनी पड़ेगी इस तरह अपने बाल बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस लोकसभा चुनाव में स्वयं की सम्मान और भविष्य के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर इस लोकतंत्र को बचाने मैं आप सब से अपील करता हूँ

आज उन्होंने कोसीर,भांठागांव,उलखर,
मचगोढा,गन्तुलि छोटे,गन्तुलि बड़े में नुक्कड़ सभा के माध्यम से प्रचार प्रसार कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांग कर आशीर्वाद लिया उनके साथ जिला कांग्रेस महामंत्री विष्णु नारायण चंद्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी छेदुराम साहू,भगत बंजारे,लाल बहादुर चन्द्रा,कुलदीप खुंटे, जितेंद्र चन्द्रा, फूल कुमार विश्वकर्मा, रामधन श्रीवास,सनत चंद्रा,भोला बर्मन व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारिगण कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *