• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

बरमकेला में साहू समाज का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

BySamip Anant

Sep 8, 2023
Share this

विधायक उत्तरी गनपत जांगडे और जिला अध्यक्ष तोष राम साहू रहे उपस्थित

सारंगढ़:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अंतर्गत बरमकेला तहसील में तहसील साहू संघ का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सारंगढ़ की विधायक उत्तरी गनपत जांगडे और जिला साहू संघ सारंगढ़ बिलाईगढ़ अध्यक्ष तोषराम साहू उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अतिथियों ने बरमकेला तहसील साहू संघ के अध्यक्ष डॉ अवधराम साहू समेत अन्य पदाधिकारी को शपथ दिलाया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उत्तरी गनपत जांगडे ने कहा कि साहू समाज लगातार प्रदेश में समाज हित में कार्य कर रहा है और निरंतर आगे बढ़ रहा है साहू समाज के सभी पदाधिकारी से उन्होंने कहा कि समाज में मेरे लायक जो भी कार्य रहेगा आप मुझे बता देंगे मैं निश्चित ही सहयोग करूंगी विधायक जांगड़ा ने आगे कहा कि आप लोगों की मांग है कि पिछड़ा वर्ग का भी विभिन्न स्थानों में हॉस्टल होना चाहिए इसके लिए भी मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से एवं अन्य मंत्री गणों से इस बात को लेकर चर्चा करूंगी और जितना हो सके समाज को सहयोग प्रदान करने का प्रयास करूंगी। वही साहू समाज के जिला अध्यक्ष तोषराम साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समस्त पदाधिकारीयों को नई जिम्मेदारी मिली है। आप सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी से आशा है की आप सभी हमारे समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे और समाज में फैली कुनितियो को दरकिनार कर समाज को नई दिशा देंगे और सामाजिक लोगो के सुख दुख में सहभागी बनेंगे। इस दौरान संरक्षक पंच राम साहू,

जिला महामंत्री सेतु प्रसाद साहू, जिला उपाध्यक्ष बैसाखु राम साहू, आत्मा राम साहू, दशरथ साहू, ओम प्रकाश साहू, कार्यकारणी अध्यक्ष साहेब राम साहू, सलाहकार तुलाराम साहू, जिला मीडिया प्रभारी करन साहू, वीरेंद्र साहू, तहसील अध्यक्ष भटगांव गोपाल साहू, तहसील अध्यक्ष बिलाईगढ़ शनि राम साहू, तहसील अध्यक्ष सारंगढ़ बरत राम साहू, एवं सरिया, बरमकेला और सारंगढ़ परिक्षेत्रगण एवं ग्राम अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *