• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

भटगांव ग्राहक सेवा केन्द्र में खुले 100 से ज्यादा फर्जी खाता,अब तक के.वाई.सी नही! एक ही अंगूठे से खोले गए सैकङो खाते….

BySamip Anant

May 1, 2024
Share this



एक हि ग्राहक सेवा केन्द्र में अधिकारियों के साठगाठ से दिया गया है दो ग्राहक सेवा केंद्र का आई डी ?

ग्राहक सेवा केन्द्र का आई डी. दुसरे के नाम आनाधिकृत व्यक्ति वर्षों से कर रहा है संचालन।

भटगांव – नवनिर्मित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में स्थित नगर पंचायत भटगांव में व आसपास के छेत्रों में लोगो के सुविधा के लिए ग्राहक सेवा केन्द्र बैंकिंग कार्य में सुविधा हेतु शासन द्वारा संचालित करवाया जा रहा है वही भटगांव नगर के मुख्य मार्ग में स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र जिसका आई डी गेदलाल साहू के नाम से संचालित है जहाँ सूत्रो के मुताविक 100 खाते फर्जी व्यक्तियों के नाम से खोला गया है जिसमें समस्त फर्जी खाताओं में संजय साहू पिता पोतराम साहु ग्राम पीपर भवना का फिगर प्रिट है लेकिन आज प्रयत्न तक सम्बधित अधिकारियों द्वारा चुप्पी साधे बैठे हुए है जिसमें अधिकारियों के मिलीभगत की संदेह झलक रहा है।

वही उक्त ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालक आज तक ग्राहक सेवा केन्द्र में उपस्थित न रहकर किसी दुसरे व्यक्ति श्रीकांत पटेल से संचालित करवाता है जब कि वह सब कियोस्क भी नही है। वही यह भी देखा गया है कि प्रत्येक व्यक्तियों के लेन देन में 10 रूपये का अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है जिसमें एन आई डी.सी.अधिकारी एंव बैकशाखा प्रबंधक को ज्ञात होने पर भी किसी भी प्रकार का कोई कार्यवाही नही किया जा रहा है।

वही भटगाव क्षेत्रान्तर्गत यह देखा गया की ग्राम गिरसा में पूर्व से जुगनी निराला के नाम से ग्राहक सेवा केन्द्र संचालित हो रहा था लेकिन उसके बावजूद योगेश कुमार साहू को पुनः नया आई डी दे दिया गया है और वह संचालित भी हो रहा है जो नियम के विरूध्द है और ग्राहको को आक्रोश है कि ग्राहक सोव केन्द्र क्यो हमेशा बंद रहता है।

आश्चर्य करने वाले बात यह है कि बैक के द्वारा जहाँ का लोकेशन दिया गया है वहां संचालित न करते हुए नगर भटगांव में हि संचालित हो रहा है जिसके कारण वहां के खाता धारक कडी घूप मे भटगांव नगर आने के लिए मजबूर एवं परेशान हो रहे है।

भटगांव मुख्य मार्ग में स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र जिसका आई डी गौरी शंकर साहू के नाम से संचालित है जिसका खुलने बंद होने के समय का कोई ठिकाना नही है जिससे कि बैंक में कार्य कराने वाले भटकते नजर आतें है।


यही है श्री कांत पटेल जो किराया पे रखा गया है
क्या कहतें है स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक योगेंद्र साव

ज़ब हमारे मिडिया टीम के द्वारा शाखा प्रबंधक योगेंद्र साव से पूछा गया तो उनका कहना था कि ग्राहक सेवा केन्द्र जो भटगांव अन्तर्गत है वह मेरे अंतर्गत नही आता है। बिलासपुर के अधिकारी का नम्बर देता हूँ बात कर लो कह कर हवाला देने लगा

क्या कहतें है फिल्ड ऑफिसर धीरज देवांगन एन.आई.सी.टी.

ग्राम गिरसा में 2 आई डी. दिया गया है यह मेरे जानकारी में नही है उच्च अधिकारी हि बता सकते है।

क्या कहतें है लीड बैंक अधिकारी बलौदाबाजार

भटगांव ग्राहक सेवा केन्द्र मेरे अन्तर्गत आता है किन्तु में उक्त संबंध में कुछ नही बता सकता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *