• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

वरिष्ठ कांग्रेसी लक्ष्मीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शुभम दुबे और खगेन्द्र दुबे ने की भाजपा में घर वापसी

BySamip Anant

Apr 30, 2024
Share this

वरिष्ठ कांग्रेसी लक्ष्मीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शुभम दुबे और खगेन्द्र दुबे ने की भाजपा में घर वापसी

  1. पूर्वर्ती सत्ता के प्रताड़ना और दबाव के चलते छोड़नी पड़ी थी पार्टी
  2. पूर्वर्ती सरकार में हुई थी राजनैतिक हत्या
    3.वर्तमान में सारंगढ युवा कांग्रेस के जिलाउपाध्यक्ष के दायित्व पर थे शुभम दुबे
    4.दर्जन भर से अधिक कांग्रेसियों ने किया भाजपा प्रवेश ।

सरसींवा । भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर आज दिनांक 30 अप्रैल को माता शबरी के धाम शिवरीनारायण में आयोजित विजय संकल्प रैली में उपस्थित प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा के दिग्गज नेताओं के समक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शुभम दुबे एवं खगेन्द्र दुबे ने की भाजपा में घर वापसी, वही साथ मे दर्जनों कांग्रेसी समर्थक हुए भाजपा में शामिल।
इस अवसर पर शुभम दुबे ने कहा कि जब से उन्होंने राजनीति में कदम रखा तब से वे भाजपा के विभिन्न पदों का निर्वहन और जनसेवा का कार्य करते रहे । पर उनके राजनैतिक जीवन में तब सबसे विषम परिस्थिति आई जब सत्ता परिवर्तन हुआ । जब छत्तीसगढ़ में 2019 में सत्ता परिवर्तन हुआ तब श्री दुबे को तरह तरह की कठिनाइयों, प्रताड़ना और दबाव का सामना करना पड़ा और तत्कालीन सत्ता के दबाव और प्रताड़ना के चलते उन्हें पार्टी छोड़कर कांग्रेस में जाना पड़ा और कहा जाए तो एक प्रकार से उनकी राजनैतिक हत्या कर दी गई । श्री दुबे ने बताया कि कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्ट नीतियों, गुंडागर्दी से सभी परिचित है भले ही उन्हें सत्ता के दबाव और प्रताड़ना से विवष होकर कांग्रेस में जाना पड़ा पर कभी वे भाजपा से अलग नही हो पाए तत्कालीन सत्ता ने दबाव पूर्वक कांग्रेस में तो उन्हें ले गई पर उनका हृदय परिवर्तन न करा सकी । वे हमेशा तन मन धन से भाजपा से जुड़े और बीते विधानसभा चुनाव में भी पूरी सक्रियता से भाजपा के पक्ष में कार्य किया जिसके प्रत्यक्ष प्रमाण बिलाईगढ़ विधानसभा के प्रभारियों के पास सुरक्षित है । श्री दुबे कहा कि उन्होंने कांग्रेस की सत्ता आने के बाद ही गंदी राजनीति,भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को अपने असल जीवन में देखा और अंतर्मन से विवश और क्षुब्ध रहे।
शिवरीनारायण में आयोजित विजय संकल्प रैली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में मुख्यरूप से खगेन्द्र दुबे,शुभम दुबे,वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेमलाल पाठक,कौशलेश्वर दुबे,किसान शुक्ला,संजय शर्मा,कन्हैया नामदेव श्याम चंद्रा ,संतोसी तेंदुलकर,बसंती कुमार गब्बर सहित दर्जन भर से अधिक कांग्रेसियों ने बीजेपी में प्रवेश किया । इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने कहा कि उनके नेतृत्व में अभी क्षेत्र से हजारों की संख्या में और भी युवा,महिला पुरुष बीजेपी में शामिल होंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *