• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

एआरओ श्री वासु जैन ने बरमकेला में बीएलओ की बैठक ली

BySamip Anant

Apr 17, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- आईएएस व सहायक रिटर्निग ऑफिसर (एआरओ) श्री वासु जैन ने जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की बैठक ली। बैठक में सभी बीएलओ को मतदाता पची एवं वोटर कार्ड का वितरण किया गया। एआरओ श्री जैन ने कहा मतदाता सूचना पर्ची का 24 अप्रैल 2024 तक हर हाल में इसका वितरण कार्य पूरा कर देने के निर्देश दिए।

उन्होंने बीएलओ को जानकारी दी कि इस बार मतदान दस फ़ीसदी तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मतदाता पर्चियां को डोर टु डोर पहुंचने के साथ मतदाताओं को मतदान के लिए अभियान चला कर जागरूक किया जाए।
सहायक रिटर्निग ऑफिसर श्री जैन ने अपील किया है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के महत्वपूर्ण मतदान को गंभीरता से विचार करके 7 मई 2024 को वोट करने अवश्य जाएं। इस अवसर पर तहसीलदार श्री कोमल साहू, शनि पैकरा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *