• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

विधायक उत्तरी जांगड़े ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा में माल्या अर्पण कर किया नमन

BySamip Anant

Apr 14, 2024
Share this

सारंगढ़ :- बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर सारंगढ़ के विभिन्न ग्रामों में स्थापित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा में माल्या अर्पण कर क्षेत्रवासियों ने जन्म जयंती धूमधाम से मनाएं और पूरा क्षेत्र जय भीम के नारों से गूंज उठा इसी कड़ी में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने अपने गृह ग्राम मुड़वाभांठा में स्थापित आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण कर नमन किया और और कहां की आज बाबा साहब की देन से हम इस जगह पर खड़े होकर जयंती मना रहे हैं

उन्होंने हमारे लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया बाबा साहब नहीं होते तो हम इस जगह नहीं पहुंच पाते उन्होंने हम सबको समानता का अधिकार दिया साथ ही संविधान की रचना कर पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधे रखने त्याग किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता बाबा साहब के लिए हम जितना भी करें कम है इस अवसर पर मैं समस्त क्षेत्रवासियों को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती की हार्दिक बधाई और शुभकामना देता हूं साथ ही मैं सभी से आह्वान करती हूं कि संविधान की रक्षा के लिए हम सबको एक साथ मजबूती से खड़े रहना है इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े सरपंच रामसुख जांगड़े,श्याम कुमार जांगड़े, हेमचरण जांगड़े तुका जांगड़े,अधिवक्ता बिहारी जांगड़े, राजेश रात्रे,सुरेद्र जांगड़े,राजेश भारद्वाज,एवम समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *