• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
अम्बागढ़ चौकी

BySamip Anant

Sep 6, 2023
Share this


पोस्ट मेट्रिक छात्रावास भवन अम्बागढ़ चौकी में डी. आर. आचला (आईपीएस 14वी बटालियन बालोद) के नेतृत्व में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का अयोजन किया गया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी आर आचला आईपीएस बालोद,विशेष अतिथि के रूप में एस एस कुंजाम सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला धानापयली,जय लाल उमरिया सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला कुल्हाड़ी,डॉ. के आर मंडावी प्राचार्य शा.लाल चक्र धर शाह महाविद्यालय अम्बागढ़ चौकी,नरेंद्र नेताम संभागीय अध्यक्ष गोंडवाना समाज,चंद्रेश ठाकुर जिला जनसंपर्क अधिकारी बालोद,सन्त कुमार नेताम तहसील अध्यक्ष गोंडवाना समाज अम्बागढ़ चौकी,अरविंद गोटे व्याख्याता,लखन सोरी,जिलाध्यक्ष पटवारी संघ,पी आर नायक प्रधान अध्यापक,चेतन भुआर्य शिक्षक, रेशम मंडावी अध्यक्ष आदिवासी पोस्ट मेट्रिक बालक छात्रावास अम्बागढ़ चौकी,टोमेन्द्र ठाकुर अधीक्षक पोस्टमैट्रिक बालक छात्रावास, उपस्थित रहे।
डी आर आचला ने अपने उद्बोधन में अपने गुरुओं को याद करते हुवे शिक्षक दिवस सम्मान समारोह आयोजन किया उन्होंने कहा मैं अ सक्षम था,गुरुओं के द्वारा दी गयी शिक्षा से ही अपने जीवन मे कुछ कामयाबी प्राप्त हुई,जिसके लिए मैं गुरुओं का आजीवन ऋणी रहूंगा,विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हुवे बताया,गुरुओं के मार्गदर्शन से ही,जीवन को सँवारा जा सकता है,शॉर्टकट से नौकरी पाने वाले लोग जेल जाते है, उन्होंने भारत देश की बढ़ती हुई जनसंख्या के बारे में कहते हुए कहा की विश्व में जनसंख्या में चीन पहले नंबर पर था पर 2023 के आंकड़े में भारत विश्व का जनसंख्या के मामले में पहले नंबर पर हो गया है और यह सही नहीं है वह देश के युवाओं से कहते हैं की युवाओं की जिम्मेदारी है कि देश की बढ़ती हुई जनसंख्या पर नियंत्रण कैसे करें इस पर विचार उन्हें ही करना होगा जिससे देश की स्थिति में बदलाव निश्चित होगा। शॉल एवं श्रीफल देकर गुरुओं का सम्मान किया गया,कार्यक्रम का संचालन भास्कर ठाकुर ने किया,इस कार्यक्रम में आर एस तिवारी ए एस आई,विनोद द्विवेदी,एवं छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *